फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एनसीपी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन आज, अमित शाह रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Wed, 05 Jul 2023 06:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शरद पवार गुट ने दक्षिण मुंबई स्थित यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में तो अजित गुट ने बांद्रा स्थित एमईटी परिसर में पार्टी विधायकों समेत प्रदेश, जिला व तालुका स्तर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वह यहां बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।  साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। पंजाब सरकार आज मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा बंद करवाएगी। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

 
विज्ञापन

2 of 11
शरद पवार और अजित पवार - फोटो : फाइल
आज एनसीपी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुट आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद प्रकार की ओर से विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया गया है। पवार ने विधायकों को खुद फोन भी किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुट एनसीपी के 58 में से 40 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

3 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर



 

4 of 11
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज CM भगवंत मान लोगों को देंगे बड़ी राहत

पंजाब सरकार बुधवार को मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा बंद करवाएगी। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने जा रही है। इस टोल प्लाजा के बंद होने से हर रोज लोगों के 4.50 लाख रुपये बचेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
राज ठाकरे - फोटो : social media
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर राज ठाकरे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के सियासी घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है। पुणे में मीडिया से बात करते हुए मनसे प्रमुख ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे खुद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का हाथ हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
इसरो गगनयान - फोटो : social media
अमेरिकी अखबार ने की भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों की सराहना

अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवायटी) ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की सराहना की। एनवायटी ने कहा कि भारत वर्तमान में लगभग 140 स्टार्टअप का घर है। भारत जल्द की चीन को टक्कर दे सकता है। एनवायटी ने कहा कि भारत ने जब 1963 में पहली बार अपना रॉकेट लॉन्च किया, तब भारत दुनिया का सबसे पिछड़ा और गरीब देश था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
भारतीय विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
कनाडाई राजदूत को भारत सरकार ने किया तलब

कनाडा में बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर भारत सरकार ने कनाडाई राजदूत को तलब किया। भारत ने खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। अधिकारियों का कहना है कि खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों के नाम वाले कुछ पोस्टर जारी किए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए भारत ने कनाडाई दूत को तलब किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media
फिलिस्तीनी नागरिक ने तेल-अवीव में लोगों पर चाकू से किया हमला

इस्राइल के तेल-अवीव शहर में एक फिलिस्तीनी नागरिक ने हमला कर दिया। हमले में सात लोग घायल हो गए। फिलिस्तीनी नागरिक ने पैदल चल रहे लोगों के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिसे गोली मारकर गिरा दिया गया। हमास ने घटना की सराहना की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विदेश मंत्री जयशंकर का तंजानिया दौरा आज से

विदेश मंत्री एस जयशंकर पांच से आठ जुलाई तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर सबसे पहले पांच से छह जुलाई तक जांजीबार के दौरे पर रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
Bharat Jodo Yatra- uddhav thackeray and rahul gandhi - फोटो : Amar Ujala
अजित पवार के कारण एमवीए में मची हलचल

एनसीपी में टूट से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
PM Narendra Modi At USISPF event - फोटो : ANI
सात-आठ जुलाई को चार राज्यों में विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी सात और आठ जुलाई को तीन चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तरप्रदेश का तूफानी दौरा करेंगे। पीएम के इस दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगी। इस दौरे के साथ ही पीएम इस सूबे में चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें