फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: क्रिकेट महासंग्राम आज से, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली में होगा मंथन, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 31 Mar 2023 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। वहीं राजधानी में कोरोना और इनफ्लुएंजा-फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री आज को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य लिए शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा हो सकती है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस नीति की घोषणा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
आईपीएल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट महासंग्राम आज से
आईपीएल के 16वें संस्करण की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है। दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले सभी टीमों के कप्तानों ने साथ खड़े होकर ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social Media
कोरोना के साथ इनफ्लुएंजा के बढ़ रहे मामले
राजधानी में कोरोना और इनफ्लुएंजा-फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार पूरी तरह से तैयार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala
आज हो सकती है नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा
वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य लिए शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा हो सकती है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस नीति की घोषणा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
आज प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को बरसात का दौर शुरू हो गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। बुलेटिन के मुताबिक, 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने व कहीं-कहीं ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि एक अप्रैल से फिर हालात संभलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
इंदौर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, 27 की मौत
इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हवन के बाद कन्या पूजन चल रहा था। इस दौरान बावड़ी की छत धंस गई और वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 लोगों के शव बावड़ी से निकाले गए हैं, वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media
पोर्न स्टार मामले में ट्रंप के खिलाफ चलेगा मुकदमा
एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान को लेकर परेशानी झेल रहे ट्रंप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस मामले में अब उन पर मुकदमा चलेगा। वहीं डोनाल्ड ट्रंप आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं, लेकिन आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान में एक महीने में दूसरे हिंदू डॉक्टर की हत्या
पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई है। कराची नगर निगम के रिटायर्ड डायरेक्टर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीरबल जेनानी कील्यारी एक्सप्रेसवे के पास गोली मारी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं को आज लग सकता है महंगी बिजली का झटका
हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को शुक्रवार को महंगी बिजली का झटका लग सकता है। शुक्रवार को राज्य विद्युत विनियामक आयोग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नई बिजली दरें तय करेगा। प्रदेश सरकार से कम सब्सिडी जारी होने से दरों में बढ़ोतरी होने के आसार बन गए हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बिजली बोर्ड को 500 करोड़ रुपये का ही उपदान मिला है। कांग्रेस सरकार ने उपदान में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हावड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान हंगामा; वाहनों में लगाई आग, सीएम ममता ने हिंसा के बाद ये कहा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी जुलूस में हंगामा की खबर सामने आई है। यहां उपद्रवियों ने वाहनों में आग लगा दी। फिलहाल मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की बंपर ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पिछड़ी भोला
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। पहले दिन सिनेमाघरों में 'भोला' के लिए काफी भीड़ देखने को मिली। वहीं, इसके पहले दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें