फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एशिया कप का आगाज आज से, कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे राहुल गांधी

Wed, 30 Aug 2023 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भारत में कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वह मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Monsoon - फोटो : Istock

उत्तर-पश्चिम भारत में कमजोर पड़ा मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पश्चिम भारत में कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी और देश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
कल राजस्थान के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा आज 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वह मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लॉन्च के बाद परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बतौरे मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

एशिया कप का आगाज आज से
एशिया कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान ने ओपनिंग मैच के लिए एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान की टीम में कुछ बदलाव किया है। इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

नीतीश की न के बाद खरगे हो सकते हैं विपक्ष के संयोजक
मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली संयुक्त विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन्कार के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। एक लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर मंथन जारी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

छवि खराब कर सकते हैं शरारती तत्व, खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस को मिले इनपुट
प्रगति मैदान में आयोजित होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी ताकतें व शरारती तत्व कुछ भी शरारत कर देश की छवि खराब कर सकते हैं। खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दिए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस सभी जगहों पर सतर्कता बरत रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

खरगे बोले- PM मोदी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते
कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर हमला किया है। कांग्रेस का कहना है कि विपक्षी एकता की बैठकों और कर्नाटक विधानसभा में करारी हार से भाजपा सचेत हो गई है, जिस वजह से उन्होंने एलपीजी की कीमतों को घटाया है। कांग्रेस का कहना है कि जनता को ऐसे और उपहारों की उम्मीद करनी चाहिए क्योंकि पीएम मोदी अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते। वह इसके लिए बेताब हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Vande Bharat train - फोटो : ANI

सरकार ने प्रमुख रेलवे प्रणालियों को घोषित किया संरक्षित
केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीकृत यातायात नियंत्रण और मध्य तथा पश्चिम रेलवे की ट्रेन प्रबंधन प्रणाली को संरक्षित घोषित किया है। आईटी अधिनियम के अनुसार, संरक्षित प्रणाली एक कंप्यूटर संसाधन है, जो अक्षम या खराब होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

केंद्र की शक्ति पर SC ने उठाया सवाल
जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश में बदलने की केंद्र की शक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सख्त सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने कहा कि क्या दूसरे राज्यों में समस्या होगी तो केंद्र उन्हें भी पुनर्गठित करेगा। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए राज्यों को केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने की संसद की शक्ति के बारे में अपनी आशंकाएं जाहिर कीं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
How to Remove Strong Smell from Clothes in Winter - फोटो : Istock

तकनीकी वस्त्रों में नवाचार बढ़ाने के लिए स्टार्टअप को 50 लाख तक मद
केंद्र सरकार पहली बार तकनीकी वस्त्रों के लिए स्टार्टअप योजना लेकर आयी है। इसमें स्टार्टअप और उद्यमियों को 50 लाख तक का अनुदान मिलेगा। कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने कहा, इसका मकसद, तकनीकी वस्त्र में भारत की विदेशों पर निर्भरता समाप्त करके आत्मनिर्भर बनना है। एग्रो, बिल्डिंग, जियो, होम, मेडिकल, मोबाइल, पैकेजिग , स्पोर्ट्स व प्रोटेक्टिव टैक्सटाइल आदि में स्टार्टअप को प्रोत्साहन दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Rakhi - फोटो : Istock

भद्राकाल के चलते दिनभर नहीं बांध सकते राखी, जानिए शुभ मुहूर्त
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। दरअसल रक्षाबंधन के त्योहार की पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने और साथ ही भद्रा का साया रहने के कारण इसको लेकर मतभेद है कि रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाना शुभ होगा या फिर 31 अगस्त को। पंचांग और ज्योतिषाचार्यों के बीच को लेकर भी कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें