फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, आज से महंगा हुआ अमूल दूध; NHAI ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी बढ़ाया टोल

Mon, 03 Jun 2024 08:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, आज से महंगा हुआ अमूल दूध; NHAI ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी बढ़ाया टोल
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक बड़े सड़क हादसे में तेरह लोगों के मारे जाने की खबर है। उधर, लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नए दाम आज से लागू होंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी टोल बढ़ाया है। उधर, चुनाव आयोग आम चुनाव के नतीजों से पहले आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। वहीं, टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने पहली जीत दर्ज की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
हादसे के घायलों को बचाने में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ में बड़ा हादसा; बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,13 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए  बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अमूल दूध - फोटो : एएनआई
चुनाव के नतीजों से पहले महंगा हुआ अमूल दूध, आज से लागू होगा नया रेट
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अमूल का दूध महंगा हो गया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर के सभी बाजारों में अमूल दूध पाउच की कीमत दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
चुनाव आयोग - फोटो : एजेंसी (फाइल)
नतीजों से पहले आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग
लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की मतणगना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी - फोटो : ICC/T20 world cup
विश्व कप में वेस्टइंडीज की पहली जीत, पीएनजी को पांच विकेट से हराया
टी20 विश्व कप 2024 के तहत ग्रुप सी का पहला और दिन का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और पीएनजी के बीच खेला गया। इस मैच में  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएनजी ने सेसे बाऊ की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली-एनसीआर में लू से परेशान दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू; तीन दिन राहत नहीं
पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के 12 राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान गर्मी की प्रचंडता से राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद धीरे-धीरे कुछ कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर टोल पांच फीसदी बढ़ाया; आज से नई दरें लागू
एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले मोटर चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में टोल दरों में औसतन पांच फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। टोल दरों में हर साल एक अप्रैल को संशोधन होता है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के कारण बढ़ोतरी टाल दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
heat wave alert - फोटो : istock
दिल्ली में आज 44 पर पहुंच सकता है पारा, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार
पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पारा 44 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, हल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने से रविवार को राजधानी के तापमान में कुछ गिरावट आई और यह 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कार पूरी तरह से जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दर्दनाक हादसा: चलती सेंट्रो कार में आग लगने से चार लोग जिंदा जले
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
यूक्रेन शांति वार्ता में बाधक बन रहा चीन, जेलेंस्की बोले- अन्य देशों पर भी बना रहा दबाव
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चीन पर यूक्रेन शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन अन्य देशों पर इस वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है। यूक्रेन शांति सम्मेलन का आयोजन स्विट्जरलैंड की तरफ से प्रस्तावित है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मां वैष्णो देवी यात्रा के पारंपरिक मार्ग पर अर्धकुंवारी क्षेत्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में जंगलों की आग बेकाबू, उधमपुर, करोड़ों की संपदा नष्ट
जम्मू-कश्मीर के जंगलों में लगी आग बेकाबू है। आग हर दिन नए इलाकों में फैल रही है। इससे न सिर्फ करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान हो रहा है, बल्कि बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ अन्य वन्य जीव भी चपेट में आ रहे हैं। कुछ इलाकों में आग रिहायशी इलाकों में भी पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें