फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता, ग्रीस में आतंकी साजिश नाकाम, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 29 Mar 2023 07:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। वहीं ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था। साथ ही भारत की अध्यक्षता में आज से नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक शुरू होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। केंद्र की ओर से 7,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि बंगाल को नहीं दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ग्रीस में आतंकी हमले की साजिश रच रहे दो पाकिस्तानी गिरफ्तार
ग्रीस में मंगलवार को दो पाकिस्तानियों को आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक वे एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, उनका उद्देश्य बड़े पैमाने पर नागरिकों को निशाना बनाना था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
भारत के नेतृत्व में एससीओ देशों के एनएसए की बैठक आज
भारत की अध्यक्षता में आज से नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने एससीओ की इस बैठक में भाग लेने का फैसला किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्बन के इस्लामिक सेंटर में लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत
पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित इस्लामिक सेंटर में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुर्तगाल के अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को काबू किया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम में आज दोपहर होगी नए बजट प्रस्तावों पर चर्चा
नगर निगम के वित्त वर्ष 2023-24 के बजट के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा चार-चार नए प्रस्ताव लेकर आई हैं। मंगलवार को मेयर ने पार्षदों को बजट की कॉपी उपलब्ध करवाई, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर
भूटान ने डोकलाम पर भारत को दिया झटका, कहा- सीमा विवाद सुलझाने में चीन बराबर का साझेदार
भूटान के प्रधानमंत्री लोते थेरिंग ने डोकलाम विवाद का समाधान निकालने में चीन को बराबर का पक्षकार बताया है। भूटानी पीएम का कहना है कि डोकलाम के विवाद को सुलझाने में भूटान, भारत और चीन बराबर के साझेदार हैं और तीनों देशों को मिलकर इसका हल निकालना होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
आंग सान सू की
सू की के दल नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को किया भंग
म्यांमार की पूर्व नेता आंग सान सू की की अपदस्थ सत्ताधारी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) सहित 40 राजनीतिक दलों को मंगलवार को भंग कर दिया गया। इन दलों ने सेना के राजनीतिक प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए कराए जा रहे आम चुनाव के लिए तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कराया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
वायुसेना ने 3000 यात्रियों को किया एयरलिफ्ट
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के दौरान वायु सेना की कारगिल कूरियर सेवा ने इस सर्दियों में 3000 से अधिक यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। यह जानकारी सेवा से जुड़े एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
दवाएं होंगी महंगी - फोटो : अमर उजाला
बुखार व संक्रमणरोधी दवाएं 12 फीसदी तक होंगी महंगी
दर्द-निवारक, संक्रमणरोधी और दिल की बीमारियों की दवाइयों से लेकर एंटीबायोटिक्स के लिए लोगों को एक अप्रैल से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार ने दवा कंपनियों को वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में बदलाव के अनुरूप दवा की कीमतें बढ़ाने की अनुमित दे दी है। जिन दवाइयों की कीमतों बढ़ेंगी, उनमें पैरासिटामोल भी शामिल है, जिसका सामान्य बुखार और दर्द में इस्तेमाल होता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
Coronavirus in Delhi - फोटो : PTI
कोरोना, इन्फ्लूएंजा ए और बी के अलावा श्वसन तंत्र संबंधी वायरस की हुई पहचान
देश में कोरोना के साथ ही पांच और संक्रमण का प्रसार मिला है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 30 से भी अधिक केंद्रों पर मरीजों के नमूनों की जांच के बाद पुष्टि की है कि कोरोना, इन्फ्लूएंजा ए और बी के अलावा श्वसन तंत्र संबंधी वायरस भी फैला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें