फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज देश को मिलने जा रहा नया संसद भवन, गुरु धोनी के सामने हार्दिक का असली टेस्ट, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 28 May 2023 07:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन में लोकसभा में 552 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने के लिए जगह है। वहीं आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से रविवार (28 मई) को होगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई और आज भी बारिश की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
New parliament building - फोटो : Agency
आज देश को मिलने जा रहा नया संसद भवन
आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन में लोकसभा में 552 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने के लिए जगह है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति जोरों पर है। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुरु धोनी के सामने हार्दिक का असली टेस्ट, आईपीएल का फाइनल आज
आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से रविवार (28 मई) को होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं बल्कि दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच हैं जिनका कद काफी बड़ा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
delhi border seal - फोटो : एएनआई
नए संसद भवन का उद्घाटन आज, दिल्ली की सभी सीमाएं सील
नए संसद भवन के उद्घाटन पर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद है। दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। पुलिस अलर्ट है। बीती रात से ही दिल्ली में जगह-जगह नाकेबंदी करके पुलिस वाहन इत्यादि की जांच कर रही है। आज के लिए दिल्ली पुलिस की ओर ट्रैफिक एडवायडरी पहली ही जारी कर दी गई थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आज तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान    
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आई नमी के कारण मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा
पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
गिलगित-बाल्टिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में हिमस्खलन
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में खानाबदोश जनजाति के 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
गोलीबारी - फोटो : social media
जाबोल सीमा पर ईरान-तालिबान के बीच गोलीबारी, तीन की मौत
अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबानियों और ईरानी सेना के बीच निमरोज प्रांत में सासोली सीमा चौकी पर लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच सीमा पर पानी के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। यह जानकारी ईरानी स्थित समाचार एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज (आईआरएनए) ने दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
investment - फोटो : istock
मई में एफआईआई का सर्वाधिक निवेश    
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार में पिछले साल अगस्त के बाद सर्वाधिक निवेश किया है। मई में अब तक इन निवेशकों ने कुल 37,317 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जबकि अगस्त में 51,204 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। उसके बाद नवंबर में इन्होंने 36,239 करोड़ रुपये का शेयर खरीदा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, 40 लाख पार करने वाला है आंकड़ा
चारधाम यात्रा के लिए एक दिन में औसतन 60 हजार पंजीकरण कर रहे हैं। कुल पंजीकरण का आंकड़ा 40 लाख पार पहुंचने वाला है। शनिवार को शाम सात बजे तक चारों धामों के लिए 55 हजार पंजीकरण हो चुके थे, जबकि शुक्रवार को 60 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
क्षीर भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
क्षीर भवानी मेला आज, तुलमुला आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी
तुलमुला स्थित मां राघेन्या के दरबार में रविवार को क्षीर भवानी मेला सजेगा। इस दौरान कश्मीरी पंडित समुदाय माता की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और जल्द घर वापसी के लिए प्रार्थना करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित समुदाय सहित अन्य लोग क्षीर भवानी मेले में पहुंचेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें