फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम आज एफएम ट्रांसमीटर का करेंगे उद्घाटन, एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे राजनाथ

Fri, 28 Apr 2023 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में संचालित 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। वहीं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की आज होने वाली बैठक में क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद पर अंकुश और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर रहेगा। साथ ही अप्रैल में बारिश और ठंडी हवाएं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है। आज-कल में फिर तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी आज 18 राज्यों में 91 एफएम ट्रांसमीटर का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में संचालित 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक आज, राजनाथ करेंगे अध्यक्षता
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की आज होने वाली बैठक में क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद पर अंकुश और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर रहेगा। इस बैठक में हरेक देश अपना पक्ष रखेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मौसम
अप्रैल में बारिश और ठंडी हवाएं, कहीं-कहीं ओलावृष्टि आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष मौसम ठंडा रहा। आज-कल में फिर तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होंगे इमरान खान
पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान आठ अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद की अदालत में पेश होंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। इस मामले को लेकर उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने लिखा पत्र, बोला- यहां मेरे हौसले बुलंद हैं
पंजाब में पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला खालिस्तान समर्थक अमृतपाल अब असम की डिब्रगढ़ जेल में बंद हैं। लेकिन वह वहां भी चुप नहीं बैठ रहा है। उसने अपनी वकील को एक पत्र सौंपा है जिसमें उसने बताया है कि जेल में उसके हौसले बुलंद हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सा - फोटो : Social Media
भारत ने बनाया कोरोना का अपडेटेड टीका, ओमिक्रॉन पर भी है असरदार
ब्रिटेन के बाद अब भारत ने भी कोरोना टीके का अपडेटेड वर्जन तैयार कर लिया। यह पूरी तरह से ओमिक्रॉन और उसके उप स्वरूप को लेकर बनाया गया है, जिसकी एक खुराक लेने से पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित हो सकती हैं। यह कोविशील्ड या फिर कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने वालों के लिए रहेगी।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
एन बीरेन सिंह - फोटो : अमर उजाला
सीएम बीरेन सिंह के दौरे से पहले भीड़ ने कार्यक्रम स्थल को फूंका, क्षेत्र में तनाव
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे से एक दिन पहले भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
बंगाल में गरज-चमक के साथ हुई बारिश
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गुरुवार गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पांच जिलों में बिजली गिरने से 14 लोगों की हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
ट्विटर - फोटो : Social Media
सामग्री हटाने के लिए अनुरोध करने वाले शीर्ष देशों में भारत
लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि भारत पिछले साल ट्विटर से सामग्री हटाने का अनुरोध करने वाले शीर्ष देशों में शामिल था। ट्विटर ने मंगलवार को अपने सुरक्षा प्रयासों पर डाटा साझा किया और कहा कि उसे एक जनवरी से 30 जून, 2022 तक दुनिया भर की सरकारों से सामग्री हटाने के लिए लगभग 53,000 कानूनी अनुरोध प्राप्त हुए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
सट्टेबाजी पर 28 व कौशल वाले गेम पर 18 फीसदी लग सकता है जीएसटी
सरकार सट्टेबाजी या जुए पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगा सकती है, जबकि कौशल वाले ऑनलाइन गेम पर 18 फीसदी से कम कर लगाया जा सकता है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ऑनलाइन गेमिंग को कौशल एवं किस्मत के खेल की श्रेणियों में वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से जीएसटी लगाने पर विचार कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें