फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज यूपी में प्रवेश करेगा अतीक अहमद, बंगाल का दौरा करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पढ़ें अहम खबर

Mon, 27 Mar 2023 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना हो गई है। अतीक को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक अहमद आज सुबह यूपी में प्रवेश करेगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगी। इस दौरान वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने शांति निकेतन जाएंगी। साथ ही जी-20 ईसीएसडब्ल्यूजी की दूसरी बैठक आज गुजरात में आयोजित की जाएगी इसमें 11 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ जी-20 सदस्य देशों के 130 प्रतिनिधि भाग लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर रवाना हुई प्रयागराज पुलिस - फोटो : एएनआई
आज यूपी में प्रवेश करेगा अतीक अहमद 
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना हो गई है। अतीक को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जा रहा है। उसे लेकर पुलिस 1270 किलोमीटर की दूरी करीब 21 घंटे में तय करेगी। पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। अतीक अहमद आज सुबह यूपी में प्रवेश करेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा आज से
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगी। इस दौरान वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने शांति निकेतन जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर में आज होगी पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की बैठक
इस बार भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसके तहत जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक में 11 आमंत्रित देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ जी-20 सदस्य देशों के 130 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक 27-29 मार्च, 2023 को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
corona test - फोटो : अमर उजाला
14 राज्यों के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण 10 फीसदी पार
देश के 14 राज्यों के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी के पार चली गई है। वहीं, 59 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। कई जिले ऐसे भी हैं जहां बीते सप्ताह 40 फीसदी से भी अधिक नमूने पॉजिटिव मिले हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Social Media
अदालत ने कहा- शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल की टिप्पणी अपराध नहीं
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी को राहत दी है। कोर्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य दिग्गजों पर दिए बयानों पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, यह किसी भी अधिनियम के तहत अपराध नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर उग्रवादी समेत दो कैदी जेल से फरार
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले की उच्च सुरक्षा वाली खोंसा जेल से रविवार शाम को उग्रवादी संगठन एनएससीएन (के) के निक्की सुमी गुट के खूंखार उग्रवादी समेत दो कैदी फरार हो गए। कैदियों ने भागने से पहले ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी (संतरी) से उसकी सर्विस रायफल छीनने के बाद उसे गोली मार दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
पाकिस्तान में आटा के लिए हाहाकार - फोटो : Social Media
पंजाब में मुफ्त आटे की दुकानों पर दो और लोगों की हुई मौत
आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान के पंजाब में एक बार फिर मुफ्त आटे की दुकानों पर दो और लोगों की मौत हो गई। पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ और खैरपुर तमेवाली में अलग-अलग घटनाओं में मुफ्त आटा वितरण दुकानों पर एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री को हटाया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री को रविवार को मंत्रिमंडल ने निकाल दिया। दरअसल योआव गैलेंट ने शनिवार को नेतन्याहू से आग्रह किया था कि वह इस्राइली न्यायपालिका में प्रस्तावित आमूलचूल परिवर्तन को रोक दें। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
ट्यूनीशिया तट पर पलटी नाव, 28 से अधिक प्रवासियों की मौत
ट्यूनीशिया के तट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इटली जाने के लिए खतरनाक तरीके से भूमध्य सागर को पार करने वाले लोगों की नाव पलट गई। इस हादसे में 28 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग लापता हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
Meta - फोटो : सोशल मीडिया
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फेसबुक पर अमेरिका में मुकदमा दायर
अमेरिका में सैन मेटो काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने कथित रूप से छात्रों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की लत लगाने और मानसिक स्वास्थ्य संकट में योगदान देने के लिए मुकदमा दायर किया है। शिकायत में फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा गूगल, टिकटॉक और स्नैप चैट को भी शामिल किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें