फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज वोटिंग; आबकारी नीति केस में केजरीवाल की आज हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 26 Jun 2024 07:21 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज सदन में वोटिंग होगी। वहीं  लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर विपक्षी एकता के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी आज विपक्षी गठबंधन इंडिया उम्मीदवार के सुरेश के नाम पर अपना रुख स्पष्ट करेगी। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आबकारी नीति केस में  केजरीवाल को आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज कोर्ट के सामने इस मामले में उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा की कार्यवाही (फाइल) - फोटो : संसद टीवी यू-वीडियो ग्रैब

Lok Sabha Speaker: अध्यक्ष चुनाव के बहाने गठबंधनों की एकता की अग्निपरीक्षा; जरूरत पड़ने पर मत विभाजन भी होगा

 

18वीं लोकसभा का आगाज स्पीकर के चुनाव के साथ ही डिप्टी स्पीकर पद पर विपक्ष की दावेदारी को लेकर सत्ता पक्ष से टकराव से हो रहा है। नए सदन के पहलेे दो दिन इन पदों के लिए जोड़-तोड़, चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच नए सांसदों की शपथ के नाम रहे। अब सबकी नजर आज होने वाले लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

लोकसभा स्पीकर चुनाव: विपक्षी एकता पर सवाल के बीच TMC पर नजरें, आज के सुरेश पर रुख स्पष्ट कर सकती है पार्टी

 

लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर विपक्षी एकता के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी आज विपक्षी गठबंधन इंडिया उम्मीदवार के सुरेश के नाम पर अपना रुख स्पष्ट करेगी। हालांकि, इससे पहले के सुरेश के नाम की घोषणा से दिन में नाराज हुई टीएमसी शाम आते तक मान गई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई विपक्ष की बैठक में शामिल हुई। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सिरमौर - फोटो : संवाद

मौसम: पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल; जम्मू संभाग, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी बारिश का इंतजार है। इन राज्यों में अभी और दो दिन लू चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
भारत में बढ़ता जल संकट - फोटो : ani

Moody's Ratings: 'पानी की कमी भारत की साख के लिए खतरा', मूडीज ने कहा- सामाजिक अशांति फैल सकती है

मूडीज रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि भारत में पानी की बढ़ती कमी भारत की साख के लिए खतरा है। मूडीज ने यह भी कहा कि पानी की कमी कृषि और उद्योग क्षेत्रों को बाधित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
अरविंद केजरीवाल जेल - फोटो : अमर उजाला

Arvind Kejriwal : आबकारी नीति केस में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, आज हो सकती है पेशी... और फिर गिरफ्तारी

 

केजरीवाल को आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज कोर्ट के सामने इस मामले में उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

NEET-UG: एनटीए प्रमुख समेत दस अधिकारी भी संदेह के घेरे में, आउटसोर्स कंपनियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही सीबीआई

 

नीट-यूजी में अनियमितता मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न आउटसोर्स कंपनियों के अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के रडार पर एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी के अलावा मुख्य तकनीकी अधिकारी अमरनाथ मिश्र और वरिष्ठ परीक्षा निदेशक साधना पराशर समेत 10 अधिकारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
इशाक डार - फोटो : एएनआई

India-pakistan: पाकिस्तान ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- निरंतर शत्रुता में विश्वास नहीं करते
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार (74) ने मंगलवार को भारत को दोस्ती का संदेश दिया। उन्होंने कहा, उनका देश निरंतर शत्रुता में विश्वास नहीं करता है। डार ने नई दिल्ली में नई सरकार से इस्लामाबाद के साथ अपने संबंधों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Indian 2: ट्रेलर लॉन्च पर 'इंडियन 2' के सितारों की महफिल, शाहरुख-दिलीप कुमार को लेकर कमल हासन का मजेदार खुलासा

कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का ट्रेलर मंगलवार, 25 जून की शाम लांच किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के सितारों और टीम ने शिरकत की थी। ट्रेलर लॉन्च में कमल हासन के साथ निर्देशक शंकर, सिद्धार्थ, अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद रहे। इस दौरान कमल हासन ने अपनी डैशिंग लुक से प्रशंसकों का दिल जीता। कमल हासन को स्टाइलिश लुक में देखा गया। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ एक कैप पहनी हुई थी, इसके साथ ही उनके 'के' अक्षर वाला लंबा कोट आकर्षण का कारण बना। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Biz Updates: स्पेक्ट्रम नीलामी में पहले दिन लगी 11,000 करोड़ की बोली, एस्कॉर्ट्स कुबोटा को 14 करोड़ का नोटिस

दूरसंचार कंपनियों ने स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन मंगलवार को पांच दौर में करीब 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाईं हैं। वहीं अदाणी समूह 40,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता के लिए वर्ष 2030 तक करीब दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
T20 World cup : सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायरों के नाम सामने आए, भारत का इंग्लैंड से होगा सामना
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी शीर्ष पर रहकर इस चरण का समापन किया। पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें