स्लिप में फील्डिंग कर रहे नईब ने 12वें ओवर में ऐंठन की शिकायत की। इससे पहले ट्रॉट को अपने खिलाड़ियों को खेल की गति धीमी करने का इशारा करते कैमरे पर देखा गया था।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों को खेल को धीमे करने का इशारा किया और फिर गुलबदीन नईब नाटकीय ढंग से कमर के बल गिर गए। इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाया है कि क्या वह वाकई तकलीफ में थे? कुछ ने तो उनके एक्टिंग स्किल की तारीफ भी की है और उन्हें ऑस्कर या फिर एमी अवॉर्ड देने की बात कही है।
विज्ञापन
2 of 7
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
स्लिप में फील्डिंग कर रहे नईब ने 12वें ओवर में ऐंठन की शिकायत की। इससे पहले ट्रॉट को अपने खिलाड़ियों को खेल की गति धीमी करने का इशारा करते कैमरे पर देखा गया था। चूंकि बारिश के कारण खलल पड़ने पर डकवर्थ लुईस प्रणाली से उनकी टीम आगे चल रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
मैच में कई बार बारिश के कारण बाधा पड़ी। उस समय बांग्लादेश सात विकेट पर 81 रन बना चुकी थी और 19 ओवर में 114 रन के संशोधित लक्ष्य से दो रन पीछे थी। अफगानिस्तान ने आठ रन से जीत दर्ज करके पहली बार विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई।
4 of 7
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
साइमन डूल ने कमेंट्री करते समय कहा, 'कोच संदेश दे रहे हैं कि धीमे हो जाओ और अचानक पहली स्लिप में खड़े खिलाड़ी बिना वजह गिर जाते हैं। यह अस्वीकार्य है। जिम्बाब्वे के कमेंटेटर पॉमी एम्बांग्वा ने कहा, 'इन्हें ऑस्कर या एमी दो।'
विज्ञापन
5 of 7
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
नईब को उपचार दिया गया और तेज गेंदबाज नवीनुल हक उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ी डगआउट में चले गए। थोड़ी देर बाद खेल बहाल हुआ। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह रही कि नईब 13वें ओवर में मैदान पर लौट आए और 15वें ओवर में तंजीम हसन का विकेट भी लिया।
विज्ञापन
6 of 7
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : ICC
भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, 'गुलबदीन को रेडकार्ड दो।' रेडकार्ड फुटबॉल में असभ्य खेल दिखाने वाले को दिया जाता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, 'क्रिकेट की भावना जीवित है। यह देखकर अच्छा लगा कि क्रिकेट के इतिहास में गुलबदीन पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने गिरने के 25 मिनट बाद आकर विकेट भी लिए।'
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान स्मिथ ने लिखा, 'पिछले छह महीने से मैं घुटनों के दर्द से परेशान हूं। अब मैच के बाद मैं सीधे गुलबदीन नईब के डॉक्टर के पास जाऊंगा। वह इस समय दुनिया का आठवां अजूबा है।'