फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा की 88 सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान, VVPAT से हर वोट के सत्यापन की मांग पर फैसला आज

Fri, 26 Apr 2024 07:52 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 88 सीट पर मतदान किया जा रहा है। वहीं, शीर्ष अदालत आज वीवीपीएटी से हर वोट के सत्यापन की मांग करने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगी। उधर, संयुक्त राष्ट्र एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक पिछले साल 2023 में 59 देशों के करीब 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को मजबूर हुए। वहीं युद्धग्रस्त गाजा में सबसे ज्यादा लोगों ने अकाल की गंभीर स्थिति का सामना किया।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा की 88 सीट के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास थीं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट: VVPAT से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर फैसला आज
ईवीएम का उपयोग कर डाले गए वोटों का वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल या वीवीपीएटी के साथ पूर्ण सत्यापन की मांग करने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले, दो दिन की लगातार सुनवाई के बाद पीठ ने 18 अप्रैल को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : अमर उजाला
SRH vs RCB: आरसीबी ने हैदराबाद से लिया पिछली हार का बदला
आईपीएल 2024 का 41वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 35 रनों से जीत के साथ हैदराबाद के विजय रथ को रोक दिया। डुप्लेसिस के नेतृत्व वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन बना सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कहर बरपाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट: दुनिया में भूख से तड़प रहे 28.2 करोड़ लोग
वर्ष 2023 में 59 देशों के करीब 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को मजबूर हुए और युद्धग्रस्त गाजा में सबसे ज्यादा लोगों ने अकाल की गंभीर स्थिति का सामना किया। संयुक्त राष्ट्र ने ‘ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस’ में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 2.4 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री की भारी कमी से जूझना पड़ा। इसके चलते गाजा पट्टी और सूडान में खाद्य सुरक्षा के बिगड़े हालात थे। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भूख का एक पैमाना तय किया है, जिसमें पांच देशों के 7,05,000 लोग पांचवे चरण में हैं, जिसे उच्च स्तर माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
वेदांत पटेल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को चुनाव कवर करने की अनुमति न देने के दावे पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को भारतीय आम चुनावों को कवर करने की अनुमति न देने के दावों पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी। वॉशिंगटन ने कहा कि यह देश तय करेगा कि किन विदेशी नागरिकों को प्रवेश की अनुमति दी जाए, चाहे वह अल्पकालिक यात्री हों या अंतरराष्ट्रीय पत्रकार के रूप में। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

7 of 11
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: अनंतनाग-राजोरी सीट का चुनाव टालने पर आज होगी प्रत्याशियों से मंत्रणा
अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट का चुनाव टालने के लिए भाजपा, अपनी पार्टी, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी), पीपुल्स कांफ्रेंस समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा प्रत्याशियों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। इसके मद्देनजर संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी से राय लेने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
MHA: शत्रु संपत्ति के लिए पदेन उप संरक्षक के रूप में काम करेंगे सभी जिला मजिस्ट्रेट
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अपने संबंधित जिलों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में शत्रु संपत्ति के लिए पदेन उप संरक्षक के रूप में काम करेंगे। वे शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत अपने दायित्वों को निभाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मतदान - फोटो : प्रतीकात्मक
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आज अंतिम दिन, दिल्ली में फिर नहीं होंगे आवेदन स्वीकार
मतदाता सूची में शुक्रवार तक नाम शामिल कराया जा सकता है। इसके बाद मिले आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं है, वे वोटर हेल्पलाइन एप से 26 अप्रैल तक फार्म-छह भरकर आवेदन दे सकते हैं। इसके बाद आवेदन देने वाले लोग इस बार चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Pratik Mathur - फोटो : ANI
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में नई जान फूंकने का किया आह्वान
भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में नई जान फूंकने और वैश्विक शासन ढांचे में सुधार का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के मंत्री प्रतीक माथुर ने जोर देकर कहा कि भारत का हमेशा से यह विचार रहा है कि यूएनजीए को तभी पुनर्जीवित किया जा सकता है, जब विचार-विमर्श और प्रतिनिधि अंग के रूप में इसकी स्थिति का सम्मान किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
Liesje Schreinemacher - फोटो : ANI
नीदरलैंड की मंत्री ने भारत को बताया बड़ी भू-राजनीतिक ताकत, PM मोदी के कामों की तारीफ की
नीदरलैंड की विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री लिजे श्रेइनमाकर ने गुरुवार को भारत को अपने देश के लिए एक बड़ा भू-राजनीतिक खिलाड़ी बताया। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें