दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान में 26 और 27 अप्रैल को वर्चुअल रूप से आयोजित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया (वन अर्थ वन हेल्थ) के 6वें संस्करण को संबोधित करेंगे। साथ हीभारत में निर्मित एक और कफ सिरप की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। मंगलवार देर शाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी करते हुए भारत में निर्मित एक कफ सिरप को दूषित बताया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...