फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लारा थर्मल प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात बस हादसे में दो की मौत

Sat, 24 Feb 2024 07:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एनटीपीसी के 1,600 मेगावाट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं, नशे के खिलाफ शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में युवाओं की टोलियां आवाज बुलंद करेंगी। अमर उजाला नशे की अंधेरी राह में उजाला नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 40 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा, गुजरात में एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक यात्री बस सड़क पर लगी रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

विज्ञापन

2 of 11
समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

पीएम आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे लारा थर्मल प्लांट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एनटीपीसी के 1,600 मेगावाट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्र को समर्पित करेंगे और दूसरे चरण के तहत 1,600 मेगावाट के अन्य संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
नशे की अंधेरी राह में उजाला - फोटो : अमर उजाला

नशे के खिलाफ युवा आज करेंगे आवाज बुलंद
नशे के खिलाफ शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में युवाओं की टोलियां आवाज बुलंद करेंगी। अमर उजाला नशे की अंधेरी राह में उजाला नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 40 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम को पुरस्कृत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
गुजरात बस हादसा। - फोटो : ANI

रेलिंग तोड़कर सड़क से 25 फीट नीचे गिरी यात्री बस
गुजरात में एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक यात्री बस सड़क पर लगी रेलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना गुजरात के नडियाद जिले की है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस सड़क किनारे लगी रैलिंग तोड़कर 25 फीट नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। एसपी सहित पुलिस जवान मौके पर मुस्तैद हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

5 of 11
जो बाइडन - फोटो : Social Media

US-UK और यूरोपियन संघ ने रूस के खिलाफ लगाए नए प्रतिबंध
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो साल हो गए हैं। इस अवसर पर अमेरिका ने एक बार फिर रूस के खिलाफ सख्ती बरती है। अमेरिका ने रूस के खिलाफ 500 से अधिक नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के साथ-साथ ब्रिटेन और यूरोपियन संघ ने भी रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि आज मैं यूक्रेन पर विजय के लिए चल रहे युद्ध और साहसी भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता एलेक्सी नवलनी की मौत के कारण रूस के खिलाफ 500 से अधिक नए प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर 

 

विज्ञापन

6 of 11
लद्दाख - फोटो : एएनआई

पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के मसले पर गृह मंत्रालय ने गठित की नौ सदस्यीय उप समिति
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर आगामी चर्चा के लिए गृह मंत्रालय ने नौ सदस्यीय उप समिति का गठन किया है। इस उपसमिति की अगली बैठक आज 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी। उप समिति में तीन सदस्य लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और तीन सदस्य कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

कुंद पड़ने लगी किसान आंदोलन की धार
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन की धार कुंद पड़ने लगी है। एक ओर शंभू मोर्चा पर किसानों की संख्या कम हो रही है, दूसरी ओर संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम फिलहाल 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान अब सीधे टकराव से बचना चाह रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि अगर नौजवान ही नहीं रहेंगे तो जमीनों का क्या करेंगे। हालांकि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सभी किसान संगठन सरकार के खिलाफ अपना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
राष्ट्रपति जो बाइडन अपने बेटे हंटर बाइडन के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका जाएंगी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी 
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी अमेरिका के दौरे पर आने वाली हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करेंगे। दौरे के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि एक मार्च को जो बाइडन मेलोनी का स्वागत करेंगे।  दोनों नेता वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए चर्चा करेंगे। मध्यपूर्व में जारी युद्ध को रोकने और गाजा में मानवीय सहायता प्रदान करने पर चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट - फोटो : ANI

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व पीएम ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानंत्री नई दिल्ली में हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे अच्छा मित्र बताया है। उन्होंने पीएम मोदी को आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया को आने वाले वर्षों तक पीएम मोदी के साथ व्यापार करने में बहुत खुशी होगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व मंत्री सुएला ब्रेवरमैन बोलीं- चरमपंथ पर बोलना इस्लामोफोबिक नहीं
ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने दावा किया है कि ब्रिटेन अब अपनी पहचान खो रहा है। ब्रिटेन की पहचान विभिन्न धर्मों और नस्लों का साथ और शांतिपूर्वक तरीके से रहना है लेकिन अब ब्रिटेन में इस्लामी और चरमपंथी कब्जा कर रहे हैं। मैंने इस्लामिक तुष्टिकरण के खिलाफ बोला था, जिस वजह से मुझे कैबिनेट से निकाल दिया गया। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुझे पद से बर्खास्त कर दिया। ब्रिटेन अब ऐसा समाज हो गया है, जहां अभिव्यक्ति और ब्रिटिश मूल्य कमजोर हो गए हैं। ब्रिटेन में अब इस्लामवादियों, चरमपंथी और यहूदी विरोधियों का कब्जा है और यह सच्चाई है। बता दें, ब्रेवरमैन ने यह सभी बातें एक अखबार में छपे लेख में की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शंभू बॉर्डर पर किसान लगा रहे पक्का मोर्चा
शंभू और खनौरी बाॅर्डर किसान लगातार डटे हुए हैं। पीछे हटने के बजाय अब उन्होंने यहां सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर पक्का मोर्चा लगाना शुरू कर दिया है। किसान लोहे के एंगल से स्थायी हट बना रहे हैं। शुक्रवार शाम लोहे के पिलर लगाकर बड़े-बड़े हट तैयार कर उनमें बेड लगाए गए। शंभू बाॅर्डर से करीब 25 प्रतिशत लोग व ट्रैक्टर-ट्राॅलियां वापस चली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें