फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, आज अलीगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह और सीएम योगी, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 21 Aug 2023 07:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, अलीगढ़ में 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन हिंदू गौरव दिवस के रूप में  नुमाइश मैदान पर किया जाएगा। इस मौके पर अमित शाह और सीएम योगी अलीगढ़ पहुंचेंगे। साथ ही, आज सरकार से दिल्ली में 25 रुपये किलो प्याज बेचेगी। प्याज के खुदरा दामों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार इस साल दो लाख टन प्याज और खरीदेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी समेत सात राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
योगी आदित्यनाथ और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू गौरव दिवस पर अलीगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह और योगी
अलीगढ़ में 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन हिंदू गौरव दिवस के रूप में  नुमाइश मैदान पर किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
प्याज - फोटो : iStock
आज से दिल्ली में 25 रुपये किलो प्याज बेचेगी सरकार
प्याज के खुदरा दामों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार इस साल दो लाख टन प्याज और खरीदेगी। इसके साथ ही बफर स्टॉक पांच लाख टन हो जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया, राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता फेडरेशन (एनसीसीएफ) और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन फेडरेशन (नैफेड) को एक-एक लाख टन प्याज खरीदने के लिए कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा के लैरो-परिगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के लैरो-परिगाम इलाके में रविवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बल ने मोर्चा संभला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराया, सीरीज अपने नाम की
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच भी भारतीय टीम ने जीत लिया है। 33 रन से यह मैच अपने नाम करने के साथ ही भारत ने सीरीज भी जीत ली है। तीन मैच की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील में बस दुर्घटना में सात फुटबॉल प्रशंसकों की मौत
ब्राजील में एक पहाड़ी सड़क पर फुटबॉल प्रशंसकों को ले जा रही बस के चालक का नियंत्रण खो गया और भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : Twitter@MeghUpdates
डेढ़ गुना आवेग के कारण ‘अस्तित्वहीन’ हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान
रूस के चंद्र मिशन लूना-25 की विफलता के लिए इंपल्स यानी आवेग को मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया गया कि उड़ान योजना और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बने ऑटोमेटिक स्टेशन के तय कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को रूसी यान को इंपल्स दिया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
नागचंद्रेश्वर के पहले दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
रात 12 बजते ही खुले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट
उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट ठीक 12 बजते ही खोल दिए गए। साल में एक दिन के लिए खुलने वाले इस मंदिर के दर्शन के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। सोमवार का दिन होने से भक्तों की संख्या बढ़ेगी। रात 12.40 बजे आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा जो सोमवार रात 12 बजे तक चलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media
खरगे की नई टीम में मुख्यमंत्रियों को जगह नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में किसी मुख्यमंत्री को जगह नहीं दी गई है। इसमें सचिन पायलट को जगह मिली है लेकिन पूर्व में सीडब्ल्यूसी सदस्य रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इससे बाहर रखा गया है। कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को भी इसका हिस्सा नहीं बनाया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों की भरमार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
जी-20 सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
हर देश के प्रतिनिधिमंडल का उनकी संस्कृति में होगा स्वागत
जी-20 सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों का दिल्ली पुलिस के जवान उनकी संस्कृति व सभ्यता का पूरा ख्याल रखेगी। इससे देश की छवि और बेहतर हो सकेगी। जी हां, दिल्ली पुलिस अपने जवानों को विदेशी मेहमानों से उनकी संस्कृति, सभ्यता और व्यवहार के अनुसार बात व व्यवहार करने की ट्रेनिंग दिलवा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें