फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luna-25: रूस का लूना-25 अचानक हो गया क्रैश, जानिए चांद पर आखिरी क्षणों में ऐसा क्या हुआ?

Sun, 20 Aug 2023 05:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : Twitter@MeghUpdates
Luna-25: रूस के मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। चांद पर रूस की पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं, क्योंकि उसका अंतरिक्ष यान लूना-25 क्रैश हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। लूना-25 की सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी थी। रूसी एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था जिसकी वजह से वह हादसे का शिकार हो गया। दुनियाभर के वैज्ञानिकों में इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि आखिर लूना-25 के साथ आखिरी पलों ऐसा क्या हुआ होगा? 

रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस की तरफ से बताया गया है कि लूना-25 से कल संपर्क साधने में परेशानी हुई थी। इसके बाद उससे संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। रूसी स्पेस एजेंसी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लूना-25 असली पैरामीटर्स से अलग चला गया था। इसके साथ ही वह तय कक्षा की जगह दूसरी कक्षा में चला गया जहां पर उसे नहीं जाना चाहिए था। इसके कारण वह सीधे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्ट हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : Twitter@VivekSi85847001
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लूना-25 नियंत्रण से बाहर हो गया और ऐसी समस्या में फंस गया था जिसके कारण का पता नहीं चल सका। 47 सालों में लूना-25 रूस का पहला मून मिशन था। इसको चंद्रमा के सबसे कठिन दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भेजा गया था। संपर्क टूटने की वजह से यह मानवरहित अंतरिक्ष यान लैंडिंग में सफल नहीं हो पाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : iStock
जानिए क्या बनी वजह

साल 1976 के बाद लाॅन्च होने वाला यह मिशन रूस के लिए बेहद अहम था। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस ने पहला लूनर मिशन लॉन्च किया था। फ्रांस के अंतरिक्ष विज्ञानी और उल्कापिंडों पर शोध करने वाले फ्रैंक मार्चिस के मुताबिक, एक सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की वजह से लूना-25 क्रैश हो गया। इस गड़बड़ी से लूना-ग्लोब लैंडर तबाह हो गया।

Interesting Facts: धरती पर कैसे पहुंचती है चांद की रोशनी? कभी-कभी दिन में क्यों नजर आता है चांद
 

4 of 5
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : iStock
फ्रैंक मार्चिस के मुताबिक, निर्णायक कक्षा समायोजन के समय अप्रत्याशित लंबे इंजन के ओवरफायर की वजह से चंद्रमा पर क्रैश हो गया। तकनीकी खामी के बाद करीब 10 घंटे तक लूना-25 से संपर्क नहीं साधा जा सका।


Indian Railways:  भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...
 

लूना-25 चांद पर हुआ क्रैश, इसरो ने बदला चंद्रयान-3 के लैंडिंग का समय

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luna-25 crashes on Moon after moving into unpredictable orbit - फोटो : iStock
कार के आकार का था लूना

लूना-25 एक छोटी कार के आकार का रोबोट था। इसने सोयुज रॉकेट के जरिए उड़ान भरी थी। वह बुधवार को ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इसकी सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की तैयारी थी। भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले चांद पर रूस का लूना-25 उतरने वाला था। वैज्ञानिकों के लिए चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव बेहद अहम है। माना जाता है कि स्थायी रूप से छाया वाले ध्रुवीय क्रेटरों में पानी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें