संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' पर लंबी चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष विधेयक पर अपनी-अपनी राय रखेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा तट के इलाकों और झारखंड समेत पूर्वी मध्य हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हुई। इसके अलावा, ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कनाडा-भारत विवाद पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
महिला आरक्षण विधेयक पर आज संसद में होगी बहस
संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' पर लंबी चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष विधेयक पर अपनी-अपनी राय रखेंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल लोकसभा में विधेयक पेश किया था। संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पर बहस की जाएगी। इसे देखते हुए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर बहस करने के लिए कांग्रेस की मुख्य वक्ता होंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Barish
- फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार समेत पूर्वोत्तर में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना
उत्तर-पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से मंगलवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा तट के इलाकों और झारखंड समेत पूर्वी मध्य हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हुई। अगले दो दिन इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड की तरफ पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा के साथ ही झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
ब्रिटेन का झंडा
- फोटो : social media
कनाडा-भारत विवाद में ब्रिटेन की एंट्री
ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कनाडा-भारत विवाद पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सभी देशों को दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई सरकार के साथ नियमित संपर्क में है। बता दें, कनाडाई पीएम ने एक दिन पहले सोमवार को आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : Social Media
कनाडा ने जारी की संशोधित ट्रैवल एडवायजरी
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए है। अब कनाडा ने भारत के लिए अपनी अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि सुरक्षा स्थिति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से बचें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
गुररा-इटारसी रेल खंड के बीच रेट पटरी का एलाइनमेंट बिगड़ गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन राज्यों में आज होने वाला कुर्मी संगठनों का रेल रोको आंदोलन स्थगित
पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कुर्मी संगठनों ने आज देश के तीन पूर्वी राज्यों में प्रस्तावित रेल नाकाबंदी प्रदर्शन को वापस ले लिया है। इससे दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे क्षेत्र यानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनें अपने निर्धारित मार्गों पर चलेंगी। दरअसल, कुर्मी संगठनों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation
- फोटो : Istock
वैश्विक अर्थव्यवस्था में दिख रहे गिरावट के संकेत
वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां लगातार गिरावट के संकेत नजर आ रहे हैं, दूसरी ओर भारतीय जीडीपी विकास के रास्ते पर सबसे तेज गति से बढ़ रही है। 2023 और 2024 में भी भारत सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। इस अवधि में खुदरा महंगाई भी जी-20 देशों से कम रहेगी। खास बात है कि यह आरबीआई के 6% फीसदी के संतोषजनक दायरे में रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- प्रेम प्रसंग के दौरान बने शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रेमिका से दुष्कर्म करने के आरोपी प्रेमी के खिलाफ निचली अदालत में चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक चले प्रेम प्रसंग के दौरान बने शारीरिक संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता, भले ही किसी भी कारणवश शादी से इन्कार किया गया हो। यह फैसला न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने आरोपी जियाउल्ला की ओर से निचली अदालत में दाखिल आरोप पत्र को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार करते हुए दिया। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार पर सीएम स्टालिन का हमला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने रोजगार और शिक्षा में 50 प्रतिशत तक आरक्षण सीमित करने का विरोध किया है। स्टालिन ने मांग की है कि संबंधित राज्यों को ही कोटा तय करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सीएम स्टालिन मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अधिकतम 69 प्रतिशत आरक्षण है। इसे 50 प्रतिशत तक सीमित नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
Mansukh Mandaviya
- फोटो : Social Media
ग्लोबल साउथ का वन हेल्थ पर पहला राष्ट्रीय संस्थान नागपुर में होगा शुरू
इंसानों से जूनोटिक बीमारियों को दूर रखने के लिए भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसी साल के अंत में नागपुर में ग्लोबल साउथ का पहला वन हेल्थ पर राष्ट्रीय संस्थान शुरू होगा, जो न सिर्फ इंसान बल्कि पक्षी, पेड़-पौधे और जलवायु परिवर्तन पर काम करेगा। अभी तक यह एक विभाग के तौर पर आईसीएमआर के अधीन संचालित हो रहा था, लेकिन जी-20 राष्ट्राध्यक्षों के आगे भारत ने वन हेल्थ विषय पर प्रस्ताव रखा तो सभी ने इस पर सहमति दी है। पढ़ें पूरी खबर
न्यूजीलैंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके
न्यूजीलैंड में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि राहत की बात है कि भूकंप के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार का कोई नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर