फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम आज मुंबई-कर्नाटक को देंगे करोड़ों की सौगात, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने दिया इस्तीफा

Thu, 19 Jan 2023 07:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वहीं, दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रात से हल्की बारिश होगी। साथ ही न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने चौंकाने वाली घोषणा करते हुए इस्तीफा देने की बात कही है। गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में अर्डर्न ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
Mumbai: पीएम आज मुंबई व कर्नाटक को देंगे करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई और कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे, शहरी यात्रा को आसान बनाने और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। वहीं, कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करीब 12,600 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 राष्ट्र को समर्पित करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
यूपी में सर्दी का कहर। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update: दिल्ली में 12 साल बाद चली सबसे लंबी शीत लहर, आज रात से बारिश के आसार
दिल्ली में 12 साल बाद सबसे लंबी शीत लहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीत लहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रात से हल्की बारिश होगी।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न। - फोटो : ट्विटर
Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देकर चौंकाया
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने का एलान कर चौंका दिया। गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में जेसिंडा ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
Bharat jodo yatra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Bharat Jodo Yatra: आज जम्मू कश्मीर पहुंचेगी राहुल की यात्रा, हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर में शाम पौने छह बजे यात्रा का तीन हजार मशाल के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। नेकां के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत प्रदेश के अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। लखनपुर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : social media
Gyanvapi Case : कार्बन डेटिंग कराने की मांग पर आज फिर होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर से बरामद हुए कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने के मामले में बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया गया था, लेकिन कोर्ट ने उसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
मिथुन चक्रवर्ती। - फोटो : ANI
West Bengal: मिथुन चक्रवर्ती ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- टीएमसी के 21 से ज्यादा नेता मेरे संपर्क में
पश्चिम बंगाल में भाजपा के फायरब्रांड नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक बार फिर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं अब भी कह रहा हूं कि टीएमसी के 21 से ज्यादा नेता मेरे संपर्क में हैं। मैं सबूत के बिना बात नहीं करता और सही समय आने पर और खुलासा करूंगा।      पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI
West Bengal: कोलकाता पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आज जनसभा को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। यहां जेपी नड्डा का नदिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है और भाजपा अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह मायानपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ने के बाद उनका यह पहला दौरा है। जहां कुछ ही समय में पंचायत चुनाव होने हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Tripura: चुनाव की घोषणा के कुछ देर बाद त्रिपुरा में कांग्रेस रैली पर हमला
त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है, इसके कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की रैली पर हमला करने की खबर सामने आई है। कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि मजलिशपुर निर्वाचन क्षेत्र में रैली पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें कांग्रेस महासचिव अजय कुमार समेत पार्टी के 15 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
Report: भारत को झेलनी पड़ सकती है कैंसर की सुनामी
आने वाले समय में भारत को कैंसर जैसी घातक बीमारियों की सुनामी झेलनी पड़ सकती है। वैश्वीकरण, बढ़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती उम्र की आबादी और बदलती जीवनशैली इसका कारण बनेगी। अमेरिका के ओहियो स्थित क्लीवलैंड क्लिनिक के हेमेटोलॉजी एंड मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जामे अब्राहम ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Report: साल 2016 से 2021 के अंत तक 455 पत्रकारों की हत्या
वैश्विक स्तर पर साल 2016 से 2021 के अंत तक 455 पत्रकारों की हत्या हुई है। अकेले 2022 में ड्यूटी पर तैनात 86 पत्रकारों यानी हर चौथे दिन एक पत्रकार को मार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की एक वैश्विक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें