IND vs NZ 1st ODI Highlights: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई।
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मिली इस जीत से टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। साथ ही उसने घरेलू मैदान पर लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच जीते थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 21 जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड को चाहिए थे आखिरी ओवर में 20 रन
3 of 7
मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे। गेंदबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आए। उनकी पहली गेंद पर माइकल ब्रैसवेल ने छक्का मार दिया। उसके बाद शार्दुल ने वाइड फेंक दी। इस तरह पांच गेंद पर अब 13 रन चाहिए थे। शार्दुल ने चालाकी दिखाई और ब्रैसवेल को फुल लेंग्थ की गेंद पर फेंकी। वह उसे नहीं खेल पाए और गेंद उनके पैड से लगी। शार्दुल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। ब्रैसवेल ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला दिया। इस तरह टीम इंडिया आखिरी ओवर में हारते-हारते बच गई।
अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए रोहित शर्मा
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। रोहित 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123 छक्के) को पीछे छोड़ा। रोहित के 125 छक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
कोहली, ईशान, सूर्या और हार्दिक नहीं खेल पाए बड़ी पारी
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। कोहली आठ रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के बाद पहली बार खेलने का मौका मिला। वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। सूर्या 31 और हार्दिक 28 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन
शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक
6 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : बीसीसीआई
शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
अर्धशतक लगाने के बाद माइकल ब्रैसवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन यहां से माइकल ब्रैसवेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। ब्रैसवेल ने शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का लगाया दिया। शार्दुल ने फिर एक वाइड फेंकी। उसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए।