वर्ल्ड कप ट्रॉफी
- फोटो : ICC
ब्रॉडकास्टर पर धन वर्षा, डिज्नी-हॉटस्टार को 2500 करोड़ रुपये का मुनाफा
इस बार का क्रिकेट विश्व कप हर मोर्चे पर कीर्तिमान रच रहा है। प्रसारण दर्शक संख्या की बात हो या स्टेडियम में दर्शकों की अथवा प्रायोजक और टीवी राइट्स से धन कमाने की...यह आयोजन हर लिहाज से जबरदस्त सफल रहा है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले को ओटीटी मंच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। विश्व कप-2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 20 प्रायोजकों के साथ भागीदारी की। उसके पास छह वैश्विक भागीदार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आईसीसी को 15 करोड़ डॉलर यानी करीब 1,249 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर