फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अब बारिश, आंधी व ओले का अलर्ट, Delhi-NCR में आज भी शीत लहर, ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया

Wed, 18 Jan 2023 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत को भीषण सर्दी से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी के लुएत्जेरथ में एक कोयला खदान के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रेटा के साथ अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update : अब बारिश, आंधी व ओले का अलर्ट, Delhi-NCR में आज भी रहेगी शीत लहर
एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमोत्तर भारत को भीषण सर्दी से राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि अब इस हफ्ते के अंत में आंधी-बारिश व ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 और 24 जनवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 जनवरी को घना कोहरा व रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
ग्रेटा थनबर्ग को जर्मन पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : ANI
Greta Thunberg: जर्मनी में कोयला खदान के विस्तार को लेकर विरोध के दौरान ग्रेटा थनबर्ग को हिरासत में लिया गया
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को जर्मनी के लुएत्जेरथ (Luetzerath) में एक कोयला खदान के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ग्रेटा के साथ अन्य जलवायु कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ग्रेटा थनबर्ग को थोड़ी देर हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india

सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक बजे बस्ती जिले में आयोजित होने वाले सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करेंगे। इस खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी बीते दो साल से कर रहे हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : ANI
Bharat Jodo Yatra: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के 124वें दिन देवभूमि में राहुल गांधी 24 किलोमीटर पैदल सफर कर रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों सहित करीब 15,000 कार्यकर्ता शामिल हैं।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव। - फोटो : फेसबुक/केसीआर
Telangana BRS Jansabha: बीआरएस की जनसभा आज, अरविंद केजरीवाल-अखिलेश यादव और वामपंथी नेता भी होंगे शामिल
तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) आज खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित करेगी। इस जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भाकपा के डी राजा भी शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
भारत बनाम न्यूजीलैंड। - फोटो : सोशल मीडिया
IND vs NZ ODI Live Streaming: श्रीलंका के बाद भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती
भारतीय टीम श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। आज सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर इस साल लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीतने पर होगी। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से कभी टी20 सीरीज नहीं हारी।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
Report: तालिबान ने पहली बार खुद को पाकिस्तान से खतरा बताया
अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान ने पहली बार पाकिस्तान से खतरा होने की सूचना दी है। तालिबान 2002-2021 तक पाकिस्तान को सुरक्षित ठिकाना मानता था। स्वतंत्र पत्रकार बिलाल सरवरी ने एक आंतरिक ज्ञापन का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media
Dawood Ibrahim: दाऊद ने पाकिस्तानी पठान महिला से की दूसरी शादी, कराची के रक्षा क्षेत्र में बनाया ठिकाना
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है और उसने अपना पुराना ठिकाना बदल लिया है। उसने वहां एक पठान महिला से दूसरी शादी भी की है। यह खुलासा दाऊद के भांजे आलीशाह इब्राहिम पारकर ने किया है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Budget 2023-24: बजट में 50000 करोड़ रुपये तक का विनिवेश लक्ष्य रख सकती है सरकार
सरकार 2023-24 में 40,000-50,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रख सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्याज दरें ऊपर हैं। वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थितियां अच्छी नहीं हैं। कई देश मंदी में जा सकते हैं, जिससे निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे में सरकार के लिए पूंजी जुटाना मुश्किल हो सकता है।      पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : Facebook@ShehbazSharif
पाक पीएम शहबाज का यू-टर्न: भारत से बातचीत की गुहार, फिर पलटा पाकिस्तान
महंगाई, आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले एक इंटरव्यू में भारत के साथ शांति के लिए बातचीत की गुहार लगाते दिखे। हालांकि, इसके चंद घंटों बाद वह अपनी ही बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदला है।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
अब्दुल रहमानी मक्की। - फोटो : Social Media
बदला रुख : आतंकियों को सूचीबद्ध करना वैश्विक स्तर पर अनुकूल, चीन बोला- मक्की पर प्रतिबंध सही कदम
भारत और अमेरिका ने पिछले साल संयुक्त रूप से पाकिस्तान के अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव पेश किया था। तब चीन ने ही इस प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाया था। अब चीन के यह रोक हटाते ही मक्की को इस सूची में शामिल कर लिया गया।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें