फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: BJP से मुकाबले को विपक्षी दल आज करेंगे मंथन, अगले चार दिन पहाड़-मैदान के लिए भारी, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 17 Jul 2023 07:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता सोमवार से बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे। वहीं देश के अधिकतर पहाड़ी और मैदानी राज्यों में अगले चार दिन भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही बांग्लादेश में ढाका के पास बुरीगंगा नदी पर केरानीगंज के तेलघाट इलाके के पास एक वॉटरबस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 12
विपक्ष - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से मुकाबले को विपक्ष के 26 दल आज करेंगे मंथन
देश की विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता सोमवार से बेंगलुरु में होने वाली दो दिवसीय एकता बैठक में शामिल होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर माथापच्ची करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
मानसून - फोटो : amar ujala
अगले चार दिन पहाड़-मैदान के लिए भारी
देश के अधिकतर पहाड़ी और मैदानी राज्यों में अगले चार दिन भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए यलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश की बूढ़ीगंगा नदी में वॉटरबस पलटने से चार की मौत
बांग्लादेश में ढाका के पास बूढ़ीगंगा नदी पर केरानीगंज के तेलघाट इलाके के पास एक वॉटरबस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 8:15 बजे हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
ट्रक - फोटो : संवाद
भारी बारिश के कारण पूरे तमिलनाडु में 75000 ट्रक फंसे
देश में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है। वहीं पूरे तमिलनाडु में प्रमुख शहरों और कस्बों में 75,000 से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
कार्लोस अल्काराज - फोटो : अमर उजाला
अल्काराज ने जोकोविच से छीनी बादशाहत
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गए हैं। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में बाढ़ का खतरा - फोटो : ANI
दिल्ली के इन बाढ़ प्रभावित इलाकों में आज और कल भी बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली के बाढ़ प्रभावित जिलों में 17-18 जुलाई को और स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को दो दोनों के लिए छात्रों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत मानिक्य देबबर्मा - फोटो : Facebook/ Pradyot Manikya Debbarma
प्रद्योत देबबर्मा नहीं रहेंगे टिपरा मोथा के अध्यक्ष
त्रिपुरा राजघराने के वंशज और टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे बल्कि एक साधारण पार्टी सदस्य की तरह काम करते रहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
आज 1.44 लाख किलोग्राम ड्रग्स करेंगे अमित शाह
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सोमवार को बड़ा कदम उठाया जाएगा। इसके तहत देश के कई इलाकों में कुल 1.44 लाख किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
आज से खुलेंगे स्कूल, 100 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में
बारिश व बाढ़ के कारण बंद किए गए पंजाब के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त, एडेड और निजी स्कूल 17 जुलाई को आम दिनों की तरह खुल जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ मंदिर में मोबाइल फोन से फोटोग्राफी पर प्रतिबंध
केदारनाथ मंदिर में अब मोबाइल फाेन से फटोग्राफी करने पर प्रतिबंध लग गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की और से इस संबंध में धाम में जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : ANI
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से    
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है वहीं सत्र से पहले चाय पार्टी की परंपरा है। इस दौरान सरकार और विपक्ष एक साथ आते हैं। हालांकि, इस बार विपक्ष ने इस पार्टी का बहिष्कार किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें