फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली में आज एक डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान, जोशीमठ में 23 और घरों में आई दरारें

Tue, 17 Jan 2023 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, जोशीमठ में सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए असुरक्षित घरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी बता दिया गया है। डीएम से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सोमवार को शुरू हो गई। इस बैठक में भारत के लगभग सौ प्रतिभागियों सहित हजारों लोग बर्फ से भरे स्विस स्की रिसॉर्ट शहर में इस सप्ताह 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' पर चर्चा करेंगे। बैठक में यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप। - फोटो : अमर उजाला
Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में आज एक डिग्री तक आ सकता है न्यूनतम तापमान
भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी। दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
घरों में पड़ी दरारें। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
Joshimath: 23 और घरों में आई दरारें... 849 पहुंची संख्या
जोशीमठ में सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए असुरक्षित घरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी बता दिया गया है। डीएम से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है।      पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
विश्व आर्थिक मंच। - फोटो : सोशल मीडिया
WEF: दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक शुरू
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सोमवार को शुरू हो गई। इस बैठक में भारत के लगभग सौ प्रतिभागियों सहित हजारों लोग बर्फ से भरे स्विस स्की रिसॉर्ट शहर में इस सप्ताह 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' पर चर्चा करेंगे। इस बार बैठक की थीम 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' है। बैठक में यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।   पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

5 of 12
जोशीमठ में घरों से पानी का रिसाव। - फोटो : अमर उजाला
Uttarakhand: जोशीमठ का अध्ययन कर लौटे वैज्ञानिकों का दावा, भू-धंसाव में आएगी कमी
जोशीमठ भू-धंसाव मामले में एक नया खुलासा हुआ है। भू-धंसाव का अध्ययन कर लौटे एक संस्थान के वैज्ञानिकों का कहना है कि हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर के साथ ही अलकनंदा नदी में रैणी आपदा के बाद लगातार जारी टो कटिंग के चलते जोशीमठ में यह नजारा देखने को मिला है। हालांकि, सुकून देने वाली बात यह है कि भू-धंसाव क्षेत्र से अधिकांश पानी निकलकर अलकनंदा नदी में जा चुका है। साथ ही अब मिट्टी सूखने लगी है। ऐसे में अब इस भू-धंसाव में काफी हद तक कमी आएगी।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला
Chandigarh Mayor Polls: चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव आज
सिटी ब्यूटीफुल को आज अपना नया मेयर मिल जाएगा। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच मेयर चुनाव की सीधी जंग है। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं आज होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
Corona: कोरोना रोधी कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मिली मंजूरी
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना रोधी वैक्सीन कोवोवैक्स को एहतियाती खुराक के रूप में मंजूरी दे दी है। कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दोनों नियमित खुराक ले चुके वयस्कों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
बसपा का प्लान-2024: काडर वोट के साथ BSP का पसमांदा व पिछड़े वर्ग पर जोर
सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नए-नए प्रयोग करने में माहिर बसपा लोकसभा चुनाव -2024 में अपने काडर वोट के साथ पसमांदा मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग पर ज्यादा जोर दे रही हैं। तीन मोर्चों को लेकर बनाई गई नई कार्ययोजना को पार्टी निकाय चुनाव में भी आजमा सकती है। दरअसल, पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर कहा था कि पार्टी अब अगले चुनाव खुद के दम पर ही लड़ेगी।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे खुदरा विक्रेताओं को मिल सकता है सस्ता कर्ज
सरकार छोटे खुदरा विक्रेताओं को सस्ते ब्याज पर कर्ज देने की योजना बना रही है। साथ ही इस क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले कुछ नियमों को आसान बना सकती है। दो अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम आगामी चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित कर सकता है। ये ऐसे विक्रेता हैं, जिनका कारोबार दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण प्रभावित हो रहा है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
Salary Hike: भारतीय कंपनियां कर सकती है औसत 9.8 फीसदी इजाफा
भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में औसत 9.8 फीसदी इजाफा कर सकती हैं। 2022 के 9.4 फीसदी की तुलना में यह मामूली ज्यादा है। हालांकि, प्रतिभावान कर्मचारियों के लिए इससे ज्यादा की भी बढ़त हो सकती है।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
आयुष्मान भारत योजना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
Ayushman Card: 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान खाता स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हुई डिजिटल
देश के 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य खाता सौंपा गया है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने यह जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 10 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जोड़ा है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
कोरोना की जांच करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
राहत भरी खबर: दिल्ली में पहली बार कोरोना के शून्य मामले सामने आए
दिल्ली में पहली बार कोविड के शून्य मामले सामने आए हैं। मार्च 2020 में पहला मामला सामने आया था, उसके बाद से दिल्ली में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। घटते मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित केवल 10 मरीज रह गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन भी खोले जा चुके हैं।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें