फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूट्यूब की CEO सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत

Fri, 17 Feb 2023 06:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टॉप ऑर्डर का नहीं चलना टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। साथ ही अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सकी ने दिया इस्तीफा, नील मोहन संभालेंगे कमान। - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका स्थान भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे। वोज्स्की (54) ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया। - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत
नागपुर टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत भले मिल गई हो, लेकिन आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टॉप ऑर्डर का नहीं चलना टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत टीम इंडिया को न सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा दिला देगी बल्कि जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से उसे सिर्फ एक कदम दूर खड़ा कर देगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI
तीन अज्ञात हवाई वस्तुओं के मार गिराने पर राष्ट्रपति बाइडन बोले- उनके जासूसी उपकरण होने की संभावना नहीं
अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइडन ने कहा कि हम अभी तक ठीक से नहीं जानते हैं कि ये तीन वस्तुएं क्या थीं। इस मामले में अभी कुछ भी पता नहीं चला है कि वे चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम से संबंधित थीं या वे किसी अन्य देश के निगरानी वाहन थे। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
US Billionaire Ray Dalio - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अमेरिकी अरबपति रे डालियो ने कहा- भारत की सबसे बड़ी और तेज आर्थिक वृद्धि तय
आने वाले दिनों में भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज वृद्धि करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए मशहूर अरबपति अमेरिकी निवेशक रे डालियो ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों के अध्ययन के मुताबिक, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसके आधार पर दावे के साथ कहा जा सकता है, भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india
Global Business Summit: पीएम मोदी आज समिट को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के होटल ताज पैलेस में एक ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देर शाम होने की उम्मीद है। यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। ग्लोबल बिजनेस समिट-2023 की थीम- 'मजबूती, प्रभाव, प्रभुत्व' है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
घाटी में फिर कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही भूकंप की तीव्रता
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पूर्वी कटरा से 97 किलोमीटर दूरी पर आया। करीब एक महीने पर डोडा और किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
RBI: विदेश से पैसे भेजने वालों के नाम, पता और मूल देश की देनी होगी जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े लेनदेन को लेकर एनईएफटी और आरटीजीएस प्रणालियों में जरूरी बदलाव किया है। निर्देश 15 मार्च, 2023 से प्रभाव में आएंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
रामसेतु को राष्ट्रीय विरासत घोषित करने पर होगी सुप्रीम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट रामसेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की मांग वाली भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर गुरुवार को सहमत हो गया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने भाजपा नेता की दलीलों पर ध्यान दिया कि अभी तक इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई
मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ उठाने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार
केंद्र सरकार की मुफ्त टेलीमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी (eSanjeevani) का लाभ उठाने वालों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल ई-संजीवनी के लाभार्थियों में 57 प्रतिशत महिलाएं और लगभग 12 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक हैं। मंडाविया ने कहा कि ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म समाज के कमजोर वर्गों में पहुंच बना रहा है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने बढ़ाए मिसाइल हमले
रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले की बरसी से ठीक एक सप्ताह पहले रूसी सेना एक बार फिर आक्रामक हो उठी है। उसने पूर्वी यूक्रेन में दो मजबूत रक्षा पंक्तियों को खत्म कर बढ़त बनाने का दावा किया है, जबकि पश्चिमी देश जवाबी हमले की तैयारी में कीव को हथियार देने के लिए सैन्य मदद बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। संकेत हैं कि रूस इस हमले की पहली वर्षगांठ के पूर्व एक बड़े आक्रमण की तैयारी कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें