फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम मोदी, पाकिस्तान में आम चुनाव की घोषणा

Sat, 16 Dec 2023 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में अयोध्या आने की तारीख अब तय हो गई है। वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे। इस दौरान पीएम देशवासियों को कई सौगात देंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। शुक्रवार रात आठ बजे चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में यात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोक सभा की कार्यवाही - फोटो : सोशल मीडिया

बरसी वाले दिन नहीं, साजिश के तहत 14 दिसंबर को करना था संसद में हंगामा
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों की साजिश संसद हमले की बरसी वाले दिन 13 दिसंबर को हंगामा करने की नहीं थी। वे 14 दिसंबर को हंगामा करना चाहते थे, मगर संसद के अंदर जाने का पास 13 दिसंबर का मिल गया। इससे बरसी वाले दिन ही आरोपियों ने संसद के अंदर व बाहर हंगामा किया। इन्हें उम्मीद थी कि पास 14 दिसंबर को मिलेंगे, क्योंकि सांसद के पीए ने इसी तारीख का वादा किया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
निमाड़ में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 30 को अयोध्या आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में अयोध्या आने की तारीख अब तय हो गई है। वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे। इसी दिन पीएम के हाथों श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के साथ कई अन्य सौगातें भी मिलेंगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) आतंकी भर्ती मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 16 अप्रैल, 2022 को केरल के पलक्कड़ निवासी आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में कई आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपियों में एर्णाकुलम के अब्दुल वहाब और मुहम्मद याजेर अराफात, पलक्कड़ जिले के अब्दुल रशीद के, अयूब टीए, मुहम्मद मंजूर, शाहुल हमीद और मुहम्मद अली केपी एवं मलप्पुरम जिले के सफीक पीके शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईसी ने जारी किया आम चुनावों का कार्यक्रम
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। शुक्रवार रात आठ बजे चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। बता दें, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कार्यक्रम जारी करने के आदेश दिए थे। आदेश के कुछ घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने कार्यक्रमों की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
गुरुपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

जांच में गलती हुई तो भारत-अमेरिका संंबंधों पर आ सकती है आंच
अगर भारतीय जांच अधिकारी पन्नू मामले की ठीक से जांच नहीं करते हैं तो इससे भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। यह कहना है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों का। बता दें, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के हत्या की साजिश रचने का मामला अमेरिका में तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने भारतीय मूल के पांच अमेरिकी सांसदों को निखिल गुप्ता पर लगे आरोपों की जानकारी दी। इसके बाद पांचों सासंदों ने एक संयुक्त बयान जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विनी वैष्णव बोले- देश में 22 गुना बढ़ा मोबाइल का उत्पादन
देश ने 'आत्म निर्भर भारत' अभियान के तहत मोबाइल फोन उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि मोबाइल फोन उत्पादन के क्षेत्र में भारत ने 22 गुना वृद्धि हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
corona - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.

केरल में मिला कोरोना का एक और उप स्वरूप
केरल में कोरोना वायरस का एक और नया उप स्वरूप सामने आया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद इसे खोजा गया है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम जेएन.1 रखा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में अमेरिका, सिंगापुर और इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में वृद्धि के लिए यही जिम्मेदार है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के लिए अभी कोई चिंता की बात नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक - फोटो : ANI

सुरक्षा परिषद ने तालिबान के खिलाफ जारी प्रतिबंधों को एक साल के लिए बढ़ाया
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान प्रशासन के खिलाफ प्रतिबंधित निगरानी दल के मिशन को एक साल और बढ़ा दिया है। यूएनएससी सदस्यों ने गुरुवार को एक बैठक के दौरान प्रस्ताव 2716 को मंजूरी दी। संयुक्त राष्ट्र ने इसे अफगानिस्तान की सुरक्षा और शांति के लिए आवश्यक माना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
National Anti Terrorism day ig kashmir said Our aim is to end terrorism in Kashmir Valley - फोटो : अमर उजाला

घाटी में अब AI से की जाएगी आतंकियों और OGW की ट्रैकिंग
जम्मू-कश्मीर में अब आतंकियों तथा ओवर ग्राउंड वर्करों के मूवमेंट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ट्रैक किया जाएगा। इसके लिए जम्मू संभाग में पहल की गई है। जम्मू में प्रवेश करने वाले रास्तों पर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकॉगिनेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसकी शुरुआत किश्तवाड़ से कर दी गई है। यहां दो स्थानों पर यह प्रणाली स्थापित की गई है। धीरे-धीरे इसे जम्मू संभाग की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें