फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज सामने आ सकता है कर्नाटक के नए सीएम का नाम, तमिलनाडु में जहरीली शराब से 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Mon, 15 May 2023 07:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक के नए सीएम का नाम जल्द जनता के सामने आने वाला है। बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। वहीं तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही पाकिस्तान में हिंसा की घटनाओं में दर्ज मामलों में आज इमरान को लाहौर उच्च न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन

2 of 11
सिद्धारमैया। - फोटो : ANI
कर्नाटक के नए सीएम का एलान जल्द, आज दिल्ली आ सकते हैं सिद्धरमैया और शिवकुमार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नए सीएम को चुनने की कवायद में जुट गई है। रविवार को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
तमिलनाडु पुलिस - फोटो : ANI
तमिलनाडु में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले छह लोगों की रविवार को मौत हो गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
आज लाहौर हाईकोर्ट में हाजिर हो सकते हैं इमरान खान
इमरान खान की रिहाई के बाद पाकिस्तान में कई दिनों से शांति है। लेकिन सोमवार पाकिस्तान के लिए एक बार फिर भारी होने जा रहा है। दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने कोर कमांडर के घर में आग लगाने और हिंसा की अन्य घटनाओं में दर्ज मामलों में सोमवार को उनके लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रिजिजू के खिलाफ वकीलों की संस्था की याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली और न्यायपालिका के बारे में टिप्पणी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (बीएलए) की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला
आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
राजधानी दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। घर व दफ्तर से बाहर निकलते ही चुभन भरी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी जून में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक महीने तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश में रैलियां कर चुनावी शंखनाद करेंगे, इनमें तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जी20 बैठक को लेकर बार्डर से शहर तक हाई अलर्ट
कश्मीर में प्रस्तावित जी-20 की बैठक में खलल डालने के पाकिस्तान की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिर आतंकी घुसपैठ की साजिश रची जा रही है। इसमें पाकिस्तान की बैट टीम शामिल है, जो घुसपैठ के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
रेसेप तय्यप अर्दोआन - फोटो : Agency (File Photo)
तुर्किये में चुनाव के नतीजे आना शुरू
तुर्किये में रविवार को संसदीय व राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में खबर लिखे जाने तक रेसेप तय्यप अर्दोआन 50.4 फीसदी मत हासिल कर विपक्षी प्रतिद्वंद्वी कमाल किलिकडारोग्लू से आगे चल रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
BAFTA - फोटो : file photo
BAFTA Awards 2023: बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 का एलान, सिंगल ड्रामा के लिए 'आई एम रुथ' ने मारी बाजी
लंदन में बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है।  लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में एक भव्य समारोह में अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं। कॉमेडियन रॉब बेकेट और रोमेश रंगनाथन इसे होस्ट कर रहे हैं। सिंगल ड्रामा में 'आई एम रुथ' ने बाजी मारी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
एम जगदीश कुमार - फोटो : facebook.com/mamidalajagadesh.kumar
यूजीसी वेबसाइट का नाम आज से उत्साह पोर्टल
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वेबसाइट सोमवार से उत्साह (अंडरटेंकिंग ट्रांसफॉरमेटिव स्ट्रेटेजी एंड एक्शन इन हायर एजुकेशन) पोर्टल में बदल जाएगी। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि सोमवार को उत्साह पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें