फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ईडी ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री को हिरासत में लिया, सीएम योगी आज 1745 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

Wed, 14 Jun 2023 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। चेन्नई में सेंथिल के आवास पर देर रात तक चली तलाशी के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को आज सम्मानित करेगा। अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी। - फोटो : अमर उजाला
मनी लॉन्ड्रिंग केस: छामेपारी के बाद ईडी ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री को हिरासत में लिया, रोते दिखे सेंथिल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। चेन्नई में सेंथिल के आवास पर देर रात तक चली तलाशी के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल लाया गया। इस दौरान मंत्री सेंथिल को रोते हुए देखा गया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: सीएम योगी आज 1745 मेधावियों को करेंगे सम्मानित
अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को बुधवार को सम्मानित करेगा। अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मेधावियों का सम्मान करेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से मेधावी मंगलवार देर शाम लखनऊ पहुंचने शुरू हो गए।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
शोम्बी शार्प, भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर। - फोटो : PTI
पीएम मोदी 21 जून को UN सचिवालय में योग सत्र की करेंगे अगुवाई
भारत में संयुक्त राष्ट्र (UN) के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित एक संगोष्ठी के इतर मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि 2015 से दुनिया ने सही मायने में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
आपराधिक मामले में ट्रंप अदालत में गिरफ्तार, सुनवाई के बाद रिहा, दोषी नहीं होने की दी दलील
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप इस मामले में मियामी की अदालत में पेश होने पहुंचे थे। सुनवाई के बाद उन्हें बिना शर्त कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई। सुनवाई के दौरान अदालत में ट्रंप ने फिर कहा कि गोपनीय दस्तावेज के मामले में वह दोषी नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
रूसी मिसाइलों का हमला (फाइल फोटो)। - फोटो : twitter/KyivIndependent
रूस ने जेलेंस्की के गृहनगर पर मिसाइलों से किया हमला, 11 की मौत, कई घायल
मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी रिह में मंगलवार को रात भर रूसी मिसाइलों के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोग घायल हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटा रहा। निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा, क्रूज मिसाइलों ने पांच मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : ANI (File Photo)
सांसद बृजभूषण के खिलाफ दो महिला पहलवानों ने सौंपे सबूत, पुलिस 15 जून को दाखिल कर सकती है चार्जशीट
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छह में से दो महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत सौंप दिए हैं। दिल्ली पुलिस इन सबूतों की जांच करने में जुट गई है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
चक्रवात 'बिपरजॉय'। - फोटो : सोशल मीडिया
चक्रवात बिपरजॉय के चलते कच्छ में कांडला बंदरगाह को किया गया बंद, अब तक 95 ट्रेनें की गईं रद्द
अरब सागर में बना चक्रवात 'बिपरजॉय' के गुरुवार शाम को गुजरात में कच्छ जिले के जखाऊ में जमीन से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से अभी से तटवर्ती इलाकों में समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें तटों से टकराने लगी हैं। जिसके कारण कांडला बंदरगाह को बंद कर दिया गया है। बंदरगाह बंद होने से सैकड़ों ट्रक कच्छ के गांधीधाम में खड़े हो गए हैं। चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अब तक करीब 95 ट्रेनों को रद्द किया या उनकी दूरी को कम किया है। ये ट्रेनें 15 जून तक रद्द रहेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
चीन सीमा के पास बड़ी जलविद्युत परियोजना पूरी, जुलाई में परीक्षण
भारत ने चीन सीमा के पास सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना का काम पूरा कर लिया है। यह एक बड़ी जलविद्युत परियोजना है, जिस पर पिछले 20 वर्षों से काम चल रहा है। भारत के ऊर्जा परिवर्तन में यह अहम कदम है। सरकारी कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लि. जुलाई से इसकी पहली इकाई का परीक्षण शुरू करेगी और इस वर्ष दिसंबर से इसे ग्रिड से जोड़ना शुरू किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव को देखते तनूर के स्थानीय निवासी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
तनूर नौका हादसे में बंदरगाह के दो अधिकारी गिरफ्तार, 15 बच्चों सहित 22 लोगों की हुई थी मौत
केरल पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को तनूर नौका त्रासदी के सिलसिले में बंदरगाह के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। हादसा सात मई को हुआ था, जिसमें 15 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
फोर्ब्स की ग्लोबल-2000 सूची के मुताबिक भारतीय कंपनियों में रिलायंस शीर्ष पर। - फोटो : सोशल मीडिया
सुस्ती के बावजूद भारतीय कंपनियों की रैंकिंग में सुधार, फोर्ब्स ने जारी की 2000 कंपनियों की सूची
वैश्विक स्तर पर सुस्ती और महंगाई के साथ ऊंची ब्याज दरों के बावजूद भारतीय कंपनियों ने लंबी छलांग लगाई है। दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 45वें स्थान पर है। पिछले साल यह 53वें स्थान पर थी। इस सूची में कुल 55 भारतीय कंपनियों को जगह मिली है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें