फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज, झांसी में देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम, पढे़ं अहम खबरें

Fri, 14 Apr 2023 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं यूपी एसटीएफ के हाथों ढेर हुए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। झांसी में देर रात असद का पोस्टमार्टम हुआ। साथ ही  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बांग्ला नववर्ष और पंचायत चुनाव से पहले फिर बंगाल आ रहे हैं। वह आज दो दिवसीय दौरै पर कोलकाता पहुंचेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को एक दिवसीय असम के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे असम को करीब लगभग 14,300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
अतीक का बेटा असद -File Photo - फोटो : अमर उजाला
झांसी में देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम
 यूपी एसटीएफ के हाथों ढेर हुए माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। पहले प्रशासन को जानकारी मिली कि असद के परिजन उसके शव को लेने आ रहे हैं, लेकिन देर रात तक वे झांसी नहीं पहुंच सके थे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृहमंत्री शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बंगाल पहुंचेंगे
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बांग्ला नववर्ष और पंचायत चुनाव से पहले फिर बंगाल आ रहे हैं। वह आज दो दिवसीय दौरै पर कोलकाता पहुंचेंगे। वह कोलकाता से बीरभूम जाएंगे, जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
ट्रंप से फिर हुई पूछताछ, न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल के धोखाधड़ी के मुकदमे में बयान हुआ दर्ज
 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुरुवार को न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी के एक मुकदमे में पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के धोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप का बयान दर्ज किया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केसी वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला
केसी वेणुगोपाल और कमलनाथ से मिले सचिन पायलट
 राजस्थान में इन दिनों राजनीति काफी गरम है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, सचिन पायलट और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मुलाकात हुई और यहां राजस्थान में दोनों गुटों के बीच मतभेदों को सुलझाने के तरीकों पर चर्चा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- वैश्विक आर्थिक हालात पर भारत चिंतित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) की विकास समिति में कहा कि तेज वृद्धि के अनुमानों के बाद भी भारत वैश्विक आर्थिक हालात पर चिंतित है। दुनिया जिन आर्थिक मुसीबतों से जूझ रही है, उनसे निपटने के लिए विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) को बड़ा और बेहतर बनने की जरूरत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य न्यायाधीश की शक्तियों को कम करने वाले विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
 पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश के अधिकारों में कटौती करने वाले विधेयक को लागू करने पर रोक लगा दी। सांसदों ने सोमवार को दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट (प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर) बिल 2023 को पारित किया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश की स्वत: कार्रवाई करने की शक्ति को कम करने और मामलों की सुनवाई के लिए न्यायाधीशों का एक पैनल बनाने का प्रावधान है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सैन्य दस्तावेजों के लीक मामले में गार्ड्समैन गिरफ्तार
अमेरिका में गोपनीय सैन्य दस्तावेज लीक होने के सिलसिले में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड के 21 वर्षीय एक सदस्य से पूछताछ करना चाहती है। इस मामले से जुड़े दो लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी। - फोटो : Amar Ujala
स्कूल नौकरी घोटाले में अभिषेक बनर्जी और कुंतल घोष से होगी पूछताछ
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी और रिश्वत के बदले स्कूल में नौकरी मामले में आरोपी कुंतल घोष से ईडी और सीबीआई पूछताछ कर सकते हैं और इस तरह की पूछताछ जल्द की जानी चाहिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
मां शाइस्ता परवीन के साथ असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली में राजनेता और महाराष्ट्र में अबू सलेम के करीबियों ने दी अतीक के बेटे असद को पनाह
माफिया अतीक अहमद ने अपने बेटे असद को बचाने के लिए सारे संपर्कों का इस्तेमाल किया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद और शूटर गुलाम को सुरक्षित रखना अतीक और अशरफ के लिए चुनौती बन गया था। अतीक ने अंतरराष्ट्रीय माफिया डॉन अबू सलेम के करीबियों के अलावा दिल्ली के एक बड़े राजनेता की मदद भी ली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें