सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने 5 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक जिम मालिक की हत्या कर दी गई। वहीं, अमेरिकी चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ एक और डिबेट करने से इनकार कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 15
सुप्रीम कोर्ट में आज केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई
- फोटो : पीटीआई
केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत की मांग व आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने 5 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल का पक्ष रखा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 15
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मौसम: उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक भारी बारिश, 47 लोगों की मौत
पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पश्चिम में राजस्थान, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में ओडिशा और झारखंड में भी झमाझम मेघ बरस रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश ने 36 घंटों में 47 लोगों की जान ले ली। इनमें उत्तर प्रदेश में 32, मध्य प्रदेश में 11 और राजस्थान में चार मौतें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 15
घटना पर पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कल रात की है। गोली लगने के बाद नादिर घायल हो गया और उसका बहुत खून बह गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों मे बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 15
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन।
- फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर
अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और यदि इसमें आर्थिक परेशानी सामने आ रही हैतो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए एक लिखित परीक्षा शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। फॉर्म भरते समय विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 15
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: ट्रंप ने हैरिस के साथ एक और प्रेसिडेंशियल डिबेट से किया इनकार
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वे उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ एक और प्रेसीडेंशियल डिबेट में भाग नहीं लेंगे। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने मंगलवार की रात हुई डिबेट जीत ली है, भले ही सर्वेक्षण इसके विपरीत नतीजे दिखा रहे हैं। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी और हेरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 15
कोलकाता की घटना के विरोध में जारी प्रदर्शन
- फोटो : पीटीआई
RG Kar Case: CBI ने इकट्ठा किए संजय रॉय के दांत के निशान
कोलकाता के आर जी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को 30 दिन से भी ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन पीड़िता को न्याय के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहा है। इस मामले में सीबीआई भी लगातार जांच और पूछताछ कर रही है। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान लिए। पढ़ें पूरी खबर
8 of 15
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने अमर उजाला से कहा- कश्मीरी समझ गए, हमारा भविष्य भारत के साथ
दस साल बाद जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रचार में डूबा हुआ है। गली-मोहल्लों में जम्हूरियत की बातें हो रहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी जनता के उत्साह को देख गदगद हैं। यूपी के गाजीपुर से श्रीनगर तक के सफर में पांच सालों में कश्मीरियत, जम्हूरियत के लिए उन्होंने प्रयास किए, कितना सफल रहे, कश्मीरी पंडितों से लेकर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) और जमात-हुर्रियत से लेकर चुनावों के हाल-हालात तैयार करने को लेकर सिन्हा से उपमिता वाजपेयी ने खास बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर
9 of 15
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: 21 सितंबर को चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करेंगे बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन की मेबजानी करेंगे। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया क प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
10 of 15
दिल्ली-एनसीआर की हवा में बढ़ रहा ओजोन का स्तर
- फोटो : freepik
सांसों पर गहराया संकट: दिल्ली-NCR में रातों में कहर ढा रही ओजोन, बुजुर्ग-बच्चों पर सबसे अधिक असर
दिल्ली-एनसीआर में दिन के साथ रात में भी जमीनी स्तर पर ओजोन की मात्रा बढ़ी हुई है। जनवरी से लेकर जुलाई मध्य तक की 199 में से 161 रातों में ओजोन का स्तर सामान्य से ज्यादा रहा। इसमें 99 रातें गर्मियों की और 62 सर्दियों की रहीं। रात के 10 बजे से लेकर 2 बजे तक इसका स्तर उच्च पाया गया। इस बीच प्रति घंटे ओजोन का स्तर 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है। दिल्ली के लोधी रोड, करणी सिंह रेंज सरीखे ऐसे इलाके ओजोन प्रदूषण के हॉट स्पॉट बने हैं, जहां अमूमन प्रदूषण का स्तर कम होता है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 15
पीएम मोदी
- फोटो : X/BJP4India
हरियाणा: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा की सियासत में दांव लगाएंगे चार खिलाड़ी
12 of 15
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में दांव लगाएंगे चार खिलाड़ी, मैदान के बाद सियासी दंगल में ठोकी ताल
खेल के मैदान में पसीना बहाने वाले खिलाड़ी इस बार हरियाणा के सियासी दंगल में भी दांव दिखाते नजर आएंगे। विधानसभा चुनाव लड़ रहीं पार्टियों ने चार खिलाड़ियों पर दांव खेला है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण बाहर हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट पर आम आदमी पार्टी ने भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्लयूई रेसलर कविता दलाल को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
13 of 15
1
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर चुनाव: कुलगाम में कम्युनिस्टों का चार बार से दबदबा
दक्षिण कश्मीर में कुलगाम सीट माक्सर्वादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) का गढ़ रही है। यहां से पार्टी के मो. यूसुफ तारिगामी 1996 से 2014 तक लगातार चार चुनाव जीत चुके हैं। 2014 के बाद हो रहे इस चुनाव में भी तारिगामी मैदान में हैं। उन्हें कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन है। कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़ में पीडीपी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, अपनी पार्टी, पैंथर्स पार्टी भीम और पांच निर्दलीय सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
14 of 15
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में केमिकल फैक्टरी से गैस लीक, दहशत में लोग
महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्टरी से गैस लीक होने से दहशत फैल गई। गैस का धुआं पूरे शहर में फैला, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आखों व गले में जलन महसूस हुई। इस स्थिति ने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की यादें ताजा कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर
नागपुर ऑडी हादसे के बाद पुलिस के कब्जे में कार
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत और उसके दोस्तों से जुड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक कई वाहनों को टक्कर मारने से पहले जिस बार में इन लोगों ने ड्रिंक की और खाना खाया, उसका सीसीटीवी फुटेज गायब है। पुलिस ने जांच के सिलसिले में भोजनालाय का डीवीआर जब्त कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर