प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बास्तील दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज (13 जुलाई) से तमिलनाडु के ऊटी में होगी। इस अहम वार्षिक बैठक में संघ शताब्दी वर्ष से जुड़ी योजनाओं व नीतियों को अंतिम रूप देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...