दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएगा। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में ट्रायल कोर्ट के आदेश को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि केजरीवाल को राहत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे। कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने के फैसले पर नई दिल्ली निर्णायक प्राधिकारी ने मुहर लगा दी है। अब बात विश्वकप की… भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
Arvind Kejriwal Bail: सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं? आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
केजरीवाल को निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दी थी। 21 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री को जमानत दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। दिल्ली हाईकोर्ट केजरीवाल को जमानत के ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
आतिशी की बिगड़ी तबीयत
- फोटो : एएनआई
Atishi Hunger Strike: चार दिन से भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह और अन्य पार्टी नेता-कार्यकर्ता आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : ANI
UP: गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने पर मुहर, तीन माह पूर्व दाखिल हो चुका है आरोप पत्र
कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने के फैसले पर नई दिल्ली निर्णायक प्राधिकारी ने मुहर लगा दी है। ईडी ने नवंबर, 2022 में विकास दुबे, पत्नी रिचा दुबे और गैंग सदस्य जयकांत बाजपेई की 10.12 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियों को जब्त किया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
बिजनेस अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
Biz Updates: 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी आज से; हीरो मोटो के चुनिंदा मॉडल की बढ़ेंगी कीमतें
आठ बैंडों में 96,317 करोड़ रुपये मूल्य के स्पेक्ट्रम की नीलामी मंगलवार से शुरू होगी। दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की 5जी मोबाइल सेवाओं के लिए इन महत्वपूर्ण रेडियो तरंगों को हासिल करने पर नजर है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
बायजू
- फोटो : X.com: @BYJUS
बायजू पर बढ़ा संकट: प्रोसस ने शून्य किया मूल्यांकन, डूब गए 4,800 करोड़
निवेश कंपनी प्रोसस ने एडटेक कंपनी बायजू में 57.8 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) की अपनी पूरी हिस्सेदारी को बट्टे खाते में डाल दिया है। साथ ही, बायजू का मूल्यांकन भी शून्य कर दिया है। कंपनी में प्रोसस की 9.6 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस कदम के बाद संकट से जूझ रही बायजू के मूल्यांकन को तगड़ा झटका लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई
ट्राई: अनचाही कॉल की रिपोर्टिंग के तरीकों को आसान बनाएं दूरसंचार कंपनियां, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट
ग्राहकों को अनचाही वाणिज्यिक या स्पैम कॉल से छुटकारा दिलाने के लिए टेलीकॉम नियामक ट्राई ने सोमवार को दूरसंचार कंपनियों को अपने मोबाइल एप और वेब पोर्टल में सुधार करने के निर्देश जारी किए। ट्राई ने कंपनियों से कहा है कि वे अपने एप और पोर्टल की सेटिंग में बदलाव करें और इसे उपयोगकर्ताओं के लिए और अधिक आसान बनाएं, ताकि एक ग्राहक स्पैम संबंधित शिकायतों या सहमति को अधिक आसानी से रिपोर्ट कर सके। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC/T20 World Cup
IND vs AUS: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया की राह हुई कठिन, रोहित के बाद अर्शदीप-कुलदीप ने मचाया धमाल
भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
GST: जीएसटी के बाद सस्ती हुईं घरेलू उपयोग की वस्तुएं, अमित शाह बोले- सरकार और सुधार के लिए प्रतिबद्ध
जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। जिससे परिवारों की आय पर दबाव कम हुआ है और अब लोग बचत भी ज्यादा कर पाएंगे। जीएसटी के आने के बाद पिछले करीब सात साल में कई ऐसे उत्पादों और सेवाओं पर से कर हटाया गया है, जिनका इस्तेमाल गरीब और आम लोग करते हैं। इससे न सिर्फ घरेलू उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं बल्कि आम लोगों पर कर का बोझ घटा है।पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
बॉम्बे हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
Bombay HC: हाईकोर्ट ने कहा- साफ और सुरक्षित फुटपाथ नागरिकों का मौलिक अधिकार, VIP ही नहीं सभी के लिए जरूरी
बांबे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा है कि साफ और सुरक्षित फुटपाथ नागरिकों के मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि जब प्रधानमंत्री या कोई वीआईपी के लिए सड़क चकाचक है तो आम आदमी के लिए क्यों नहीं? पढ़ें पूरी खबर...
बदलाव: कचरे में नहीं फेंके जाएंगे इन्सानों के जैविक नमूने, सस्ते इलाज के लिए शोध करेंगी कंपनियां
इन्सानों के जैविक नमूने बायोमेडिकल कचरे में नहीं फेंके जाएंगे। केंद्र सरकार ने वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए अज्ञात नमूनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इसके तहत देश की निजी कंपनियां इन नमूनों का इस्तेमाल अपने शोध में कर सकेंगी, लेकिन उनकी यह खोज सस्ते इलाज के लिए होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...