प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। वहीं, अल नीनो से भारत के मानसून पर खतरा है। इससे सामान्य से कम बारिश होगी। यह जून से अगस्त के बीच सक्रिय हो सकता है। साथ ही तुर्कीये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आने के बाद दोनों देशों को सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया है। इसके तहत भारत ने शनिवार को सी-17 सैन्य परिवहन विमान से तुर्किये और सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक दवाओं और राहत सामग्री की अतिरिक्त खेप भेजी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...