फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: H3N2 वायरस हुआ जानलेवा, नीति आयोग की राज्यों के साथ बैठक आज, KCR की बेटी को ED कर सकती है गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 07:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। आज नीति आयोग की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष केसीआर ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी बेटी और विधायक के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
H3N2 Influenza Virus - फोटो : ANI
H3N2 वायरस हुआ जानलेवा: नीति आयोग की राज्यों के साथ बैठक आज
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। आज नीति आयोग की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
बीआरएस एमएलसी के कविता। - फोटो : सोशल मीडिया
बीआरएस एमएलसी कविता को आज ईडी कर सकती है गिरफ्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को केंद्र पर अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केसीआर ने कहा कि दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी बेटी और विधायक के कविता को जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Silicon Valley Bank - फोटो : ANI
अमेरिका में नया बैंकिंग संकट, सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला
अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। तकनीकी स्टार्टअप को कर्ज देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश। - फोटो : Social Media
कांग्रेस नेता जयराम ने कहा, कविता अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही हैं भूख हड़ताल
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विपक्षी दलों को लामबंद करने की कोशिश पूरी होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के कविता द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर शुरू की गई भूख हड़ताल अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI
लालू परिवार पर ED की कार्रवाई: खरगे बोले- लोकतंत्र की हत्या की कोशिश कर रही मोदी सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और लोकतंत्र की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के परिसरों पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ALH Dhruv - फोटो : ANI
भारतीय सेना ने ध्रुव हेलिकॉप्टर के उड़ान पर लगाई रोक
मुंबई तट पर दो दिन पहले हुई दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है।  यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक जांचकर्ताओं को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता है। 
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी नेताओं के वित्तीय लेन-देन की अब होगी निगरानी
भारत अब विदेशी नेताओं, सैन्य अफसरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई कर सकेगा। सरकार ने पीएमएलए के नियमों में बदलाव कर बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील लोगों (पॉलिटिकली एक्सपोज्ड पर्संस -पीईपी) के वित्तीय लेन-देन का लेखा-जोखा रखना अनिवार्य बना दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
भारत-पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
पाक ने उठाया एक साल पुराना मामला, भारत से संयुक्त जांच की मांग दोहराई
पाकिस्तान ने एक साल बाद फिर पुराने मामले को उठाया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत द्वारा गलती से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने की संयुक्त जांच की अपनी मांग दोहराई और एक साल पहले हुई इस घटना पर नई दिल्ली से 'संतोषजनक प्रतिक्रिया' मांगी। इस्लामाबाद के विदेश कार्यालय ने राजस्थान के सूरतगढ़ से ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने और 9 मार्च, 2022 को पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरने के एक साल पूरा होने पर एक बयान जारी किया।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सदानंद कदम। - फोटो : ANI
ED ने उद्धव ठाकरे के करीबी सदानंद कदम को किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी पूर्व मंत्री अनिल परब के कारोबारी साझेदार सदानंद कदम को गिरफ्तार कर लिया है। कदम को दापोली साईं रिसोर्ट से संबंधित घोटाले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ईडी ने शुक्रवार को कदम को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस सिलसिले में ईडी पहले अनिल परब से भी पूछताछ कर चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
स्मार्टफोन, एसी-फ्रिज की कीमतें घटीं
गर्मी के मौसम में अमूमन महंगे होने वाले फ्रिज और एसी के साथ स्मार्टफोन इस बार सस्ते हो गए हैं। तीन साल में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें 4,000 रुपये तक घटी हैं। इनकी ढुलाई पर कम लागत और बचे हुए सामान को जल्दी बेचने के लिए कीमतों को 5-10 फीसदी तक कम कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें