भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। वहीं, अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने से लेकर बाहर फोटो खींचने तक की पाबंदी है। इसके बावजूद किसी ने एयरफोर्स स्टेशन की ऊपर से ली गई तस्वीर के माध्यम से एक-एक महत्वपूर्ण भाग को दिखाया है। साथ ही मध्य प्रदेश में 10 जून को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…