पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी रंगों के त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वहीं, हाल ही में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल गया है। साहा आज दूसरी बार पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने धरती की निचली कक्षा में स्थापित 12 साल पुराने अपने उपग्रह मेघा ट्रॉपिक्स-1 (MT-1 Satellite) को मंगलवार रात नियंत्रित तरीके से सफलतापूर्वक प्रशांत महासगर में गिरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...