फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अदाणी समूह के समर्थन में उतरा आरएसएस, यूक्रेन को हथियारों के लिए 2.2 अरब डॉलर देगा यूएस

Sat, 04 Feb 2023 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संकट में फंसे अदाणी समूह के बचाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सामने आया। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने एक आलेख में कहा कि यह हमला बहुत कुछ वैसा ही है जैसा भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ थाईलैंड पर किया और उन्हें बर्बाद कर दिया था। वहीं, अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को युद्ध में मदद की घोषणा की है। अमेरिका ने यूक्रेन को नए हथियारों और युद्ध सामग्री के लिए 2.2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस) में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में 13255 कंपनियां 20.96 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का एमओयू करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
RSS: अदाणी समूह के समर्थन में उतरा आरएसएस
संकट में फंसे अदाणी समूह के बचाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सामने आया। संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने एक आलेख में कहा कि यह हमला बहुत कुछ वैसा ही है जैसा भारत विरोधी जॉर्ज सोरोस ने बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ थाईलैंड पर किया और उन्हें बर्बाद कर दिया था।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Agency (File Photo)
Russia Ukraine War: यूक्रेन को हथियारों के लिए 2.2 अरब डॉलर देगा यूएस
अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को युद्ध में मदद की घोषणा की है। अमेरिका ने यूक्रेन को नए हथियारों और युद्ध सामग्री के लिए 2.2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। इसी के साथ एएफपी ने फ्रांसीसी मंत्रालय के हवाले से कहा है कि फ्रांस और इटली यूक्रेन को मिसाइल सिस्टम भेजेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit : यूपी में 13 हजार से अधिक कंपनियां करेंगी 21 लाख करोड़ के एमओयू
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस) में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में 13255 कंपनियां 20.96 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का एमओयू करेंगी। सभी एमओयू के धरातल पर उतरने पर 1 करोड़ 81 लाख 44558 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली की सर्दी। - फोटो : अमर उजाला
Delhi Weather News: आज से फिर ठंडी हवा का दौर होगा शुरू
दिल्ली-एनसीआर में अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो गई है। लेकिन ठंडी हवा के चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-25 व न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच बना रहेगा। शनिवार से फिर से ठंडी हवा का दौर शुरू होगा।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Quad nations - फोटो : social media
QUAD: टेलीकॉम और 6जी में चीन के खतरे से निपटने पर फोकस करेगा क्वाड
इट हाउस ने कहा है कि दूरसंचार और 6जी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीनी खतरों के बीच क्वाड देशों (भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका व जापान) ने साइबर सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाओं को सुनिश्चित करने का फैसला किया है। इसके लिए चारों देश साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए ‘मशीन लर्निंग’ और संबंधित आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर सहमत हो गए हैं।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जफर पनाही। - फोटो : ANI
Iran: ईरानी फिल्म निर्माता जफर पनाही जमानत पर रिहा
ईरान के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक जफर पनाही ने तेहरान की एविन जेल में खुद के हिरासत के विरोध में सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की थी, इसके दो दिन के बाद ही उनको जेल से रिहा कर दिया। इसकी जानकारी उनकी पत्नी तहरेह सईदी ने इंस्टाग्राम पर दी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
paytm - फोटो : amarujala
Paytm: पेटीएम ने की मुनाफे की घोषणा
देश की बड़ी फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मुनाफे की घोषणा की है। पेटीएम ने शुक्रवार को अपने राजस्व में 2,062 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है जो सालाना आधार पर 42 फीसदी और तिमाही आधार पर आठ प्रतिशत की वृद्धि है। वन97 कम्युनिकेशं के पास वित्तीय भुगतान और सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम का स्वामित्व है। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
world cancer day - फोटो : अमर उजाला
World Cancer Day: DSCI के अध्ययन में खुलासा, जंक फूड की तल है बहुत खतरनाक
बर्गर-पिज्जा, चाउमीन समेत अन्य जंक फूड की लत की वजह से युवा आंत के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। अमूमन 50-60 साल की उम्र में होने वाला आंत का कैंसर अब 30 की उम्र के युवाओं को चपेट में ले रहा है। यह खुलासा दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) के हालिया अध्ययन में हुआ है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
टिकट काउंटर। - फोटो : सोशल मीडिया
Railway : रेलवे की टिकट क्षमता प्रति मिनट 2.25 लाख तक बढ़ाने की योजना
रेलवे टिकट जारी करने की क्षमता प्रति मिनट 25,000 से बढ़ाकर 2.25 लाख करने और पूछताछ की क्षमता प्रति मिनट चार लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने की योजना बना रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 7,000 किमी की नई रेल पटरी बिछाने का भी लक्ष्य है।       पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI
J&K : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू में, नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ ही वह भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से बैठक करने के अलावा बुद्धिजीवी बैठक को भी संबोधित करेंगे।      पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें