फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी-प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, पश्चिमी यूपी-हरियाणा के सियासी अखाड़ा बनने से भाजपा सतर्क

Thu, 01 Jun 2023 07:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' के बीच गुरुवार को होने वाली बातचीत ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा पर रवानान होंगे। जयशंकर एक जून से छह जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' और पीएम मोदी। - फोटो : Agency (File Photo)
पीएम मोदी-प्रचंड के बीच आज होगी वार्ता, दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' के बीच गुरुवार को होने वाली बातचीत ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद प्रचंड ने नेपाली दूतावास में एक कार्यक्रम में कहा कि दोनों पक्ष समग्र संबंधों का विस्तार करने के इच्छुक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पीएम मोदी से बातचीत के बाद कई समझौते होने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Wrestlers Protest - फोटो : अमर उजाला
पहलवान बनाम बृजभूषण : पश्चिमी यूपी-हरियाणा के सियासी अखाड़ा बनने से भाजपा सतर्क
भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
ओक्लाहोमा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले दो कानूनों को असंवैधानिक करार दिया
अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा के हाईकोर्ट ने पिछले साल लाए गए गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले दो कानूनों असंवैधानिक करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के इस फैसले का हालांकि 1910 के कानून पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो अभी भी राज्य में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है। अदालत में जिन कानूनों को असंवैधानिक करार दिया है, वे नागरिक कानून थे और ये निजी नागरिक मुकदमों पर निर्भर थे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : Social Media
जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा पर रवानान होंगे। जयशंकर एक जून से छह जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री केपटाउन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण, अफ्रीका) विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
यौन शोषण का आरोपी परमार उज्जैन से गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस
महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन परमार को बुधवार को महाकाल मंदिर से पकड़ा गया। उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली में कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री का कोर्ट में बयान होने के बाद प्राथमिकी में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अभिनेत्री के आरोपों से इन्कार किया। इससे पहले, एफआईआर दर्ज होने के बाद यूपी सरकार ने यूपी भवन में तैनात तीन अफसरों दिनेश कारुष, राकेश चौधरी और पारस को निलंबित कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
मौके पर मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : ani
पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद मां-बेटी की गला रेतकर हत्या
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। मृतका की शिनाख्त राजरानी (64) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए।
पढ़ें पूरी खबर... 

8 of 11
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, 100 यूनिट बिजली फ्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई
चीन की 4.5 फीसदी वृद्धि से आगे निकली भारतीय अर्थव्यवस्था
यूरोप और पश्चिमी देशों में मंदी के बावजूद भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए आकर्षक स्थान बनकर उभरा है। साथ ही, भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में जहां 4.5  फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग। - फोटो : ANI
भारत में चीनी पत्रकारों के साथ अनुचित और भेदभावपूर्ण व्यवहार, चीन के विदेश मंत्रालय ने लगाया आरोप
चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि चीनी पत्रकारों को भारत में अनुचित और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद चीन पारस्परिक सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के तहत भारत के साथ संचार बनाए रखने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग (Mao Ning) ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
अदाणी समूह फिर मुश्किल में, डेलॉय ने रिपोर्ट में तीन सौदों पर किया सवाल
अदाणी समूह पर फिर सवालिया निशान हैं। ऑडिटर डेलॉय ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के खातों पर तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें ठेकेदारों से वसूली जाने वाली राशि शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है। डेलॉय हासकिन्स एंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में समूह की तीन कंपनियों के साथ सौदे की पहचान की है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें