बिहार पुलिस ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है और खुलासा किया है कि उनकी हत्या जमीन और क्लब विवाद के कारण हुई थी। उधर, भारत सरकार ने भारत सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' के इस दावे को सिरे खारिज कर दिया है कि उसने 3 जुलाई को 2,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में मतदाता सूची में चुनाव से पहले विशेष संशोधन की मांग वाली याचिका दायर की गई है। हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मकसद केवल गुंडागर्दी करना है। वहीं, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने कहा कि बाबासाहब आंबेडकर चाहते थे कि न्यायपालिका पर कार्यपालिका का दखल न हो। उधर, कोलकाता में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया। वहीं, दवा नियामक ने 17 दवाओं की सूची जारी की है, जिन्हें कूड़ेदान में फेंकने के बजाय टॉयलेट में फ्लश करने की सलाह दी गई है। उधर, इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया पहुंचे हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
विज्ञापन
2 of 11
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की।
- फोटो : अमर उजाला
Gopal Khemka: जमीन और बांकीपुर क्लब के विवाद के कारण हुई गोपाल खेमका की हत्या, बिहार पुलिस ने किया खुलासा
उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस का बिहार पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। बिहार पुलिस की ओर से बताया गया कि जमीन विवाद के कारण गोपाल खेमका की हत्या की गई। इस केस का मास्टरमाइंड अशोक साव था। उसने ही डेढ़ महीना पहले हत्या की साजिश रची थी। मंगलवार को डीजीपी विनय कुमार, एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया। आइए जानते हैं बिहार के इस हाईप्रोफाइल मर्डर पर पुलिस ने क्या-क्या खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
x
- फोटो : अमर उजाला
'खातों पर बैन का नया आदेश जारी नहीं किया, अनब्लॉक करने में X को 21 घंटे से ज्यादा वक्त लगा', भारत की दो-टूक
भारत सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' के इस दावे को सिरे खारिज कर दिया है कि उसने 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स समेत 2,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कोई नया ब्लॉकिंग आदेश नहीं जारी किया गया था और सरकार का रॉयटर्स और रॉयटर्सवर्ल्ड सहित किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को ब्लॉक करने का कोई इरादा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Supreme Court: देश में हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देश में खास तौर पर संसदीय, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की मांग की गई है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मंगलवार को याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से पहले प्रक्रियागत खामियों को दूर करें। इस पर याचिकाकर्ता ने याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करने की मांग की, जब अन्य याचिकाओं पर सुनवाई होगी। याचिका में भारत के चुनाव आयोग को एसआईआर करने का निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल भारतीय नागरिक ही राजनीति और नीति तय करें, न कि अवैध विदेशी घुसपैठिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
निशिकांत दुबे, राज ठाकरे
- फोटो : पीटीआई/एएनआई
Hindi-Marathi Row: भाषा विवाद के बीच निशिकांत दुबे का राज ठाकरे पर हमला; बोले- कभी यूपी-बिहार आओ, तुम्हें...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला। यह बयान राज्य में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कथित हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के सामने आने के बाद आया है। निशिकांत दुबे ने 2007 की एक घटना का हवाला दिया, जिसका कथित तौर पर विकीलीक्स में जिक्र किया गया था। इसमें बताया गया था कि मनसे कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक छात्र पर हमला किया। दुबे ने कहा कि गुंडागर्दी ही राज ठाकरे का एकमात्र उद्देश्य है और वह यह सब मुंबई नगर निगम चुनाव हार के डर से करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
CJI BR Gavai
- फोटो : PTI
CJI: 'बाबासाहब ने कहा था- न्यायपालिका को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए', सीजेआई गवई की टिप्पणी
भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने मंगलवार को कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर ने संविधान सर्वोपरि की बात की थी। उनका मानना था कि न्यायपालिका को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए। यानी न्यायपालिका में कार्यपालिका का दखल नहीं होना चाहिए। दरअसल, महाराष्ट्र विधानमंडल की ओर से शीर्ष न्यायिक पद पर पदोन्नत होने पर सीजेआई को सम्मानित किया गया। वे इास दौरान ही कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Kolkata Rape Case
- फोटो : ANI
Kolkata Rape Case: नड्डा बोले- बंगाल में अराजकता चरम पर, महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता चिंताजनक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कॉलेज की छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, भाजपा की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी। इसे लेकर नड्डा ने 'एक्स' एक पोस्ट भी साझा किया। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
दवाएं
- फोटो : Freepik.com
फेंकने से पहले सावधान: इन 17 दवाओं को डस्टबिन में नहीं, टॉयलेट में फ्लश करें; ड्रग रेगुलेटर की नई गाइडलाइन
दवाएं हमारी सेहत के लिए जरूरी होती हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से न फेंका जाए तो ये इंसानों, जानवरों और पर्यावरण के लिए खतरनाक बन सकती हैं। भारत की शीर्ष दवा नियामक संस्था सीडीएससीओ (सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाईजेशन) ने अब ऐसी 17 दवाओं की सूची जारी की है, जिन्हें अगर इस्तेमाल नहीं किया गया हो या उनकी एक्सपायरी हो गई हो, तो उन्हें डस्टबिन में नहीं, सीधे टॉयलेट में फ्लश करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
Donald Trump: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर काफी करीब; 14 देशों पर नए टैरिफ की घोषणा के बीच ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौता करने के काफी करीब है। उन्होंने कहा कि हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ सौदा किया है। हमने चीन के साथ सौदा किया है। इसके अलावा, हमने अन्य देशों से मुलाकात की है, लेकिन हमें नहीं लगता कि वे समझौता कर पाएंगे, इसलिए हमने उन्हें एक पत्र भेजा है। हम और भी देशों को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित।
- फोटो : पीटीआई
बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित, बोले- आप इसके हकदार
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। दरअसल, गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में डिनर पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को यह बात बताई। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र भेंट भी किया।
PM Modi Brazil Visit LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी की कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात, UN प्रमुख से भी मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया के लिए रवाना हुए। ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री ब्रासीलिया जा रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित आपसी हितों के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर