अमरनाथ यात्रा 2025
- फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
Amarnath yatra: अफगानिस्तान में यूएस/नाटो सेना के काफिलों की तर्ज पर यात्रा की सुरक्षा, 80000 जवान तैनात
जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है। 38 दिन तक चलने वाली यह यात्रा, पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से गुजरेगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और जम्मू कश्मीर पुलिस के लगभग 80 हजार जवान, अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। ये जवान, यात्रियों को उनकी हिफाजत की गारंटी देंगे। फिदायीन अटैक जैसे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने अचूक घेरा तैयार किया है। यात्रा के रूट पर कोई आतंकी न आ सके, इसके लिए वैसी ही सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जैसी अफगानिस्तान में यूएस/नाटो सेना के काफिलों की हिफाजत के लिए देखने को मिलती थी।
पढ़ें पूरी खबर