फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: MHA का राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, भारत-पाक तनाव पर बोला UN- सैन्य कार्रवाई हल नहीं; सुर्खियां

Mon, 05 May 2025 10:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थितियों में नागरिकों को तैयार किया जा सके। इस बीच, भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव चरम पर है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उधर, भारत की जवाबी कार्रवाई से परेशान पाकिस्तान ने चीन से समर्थन मांगा। वहीं, भारत ने स्वदेशी एमआईजीएण मिसाइल का सफल परीक्षण किया। एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे 6 मई को आएंगे। वहीं, सीबीआई निदेशक चयन को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। उधर, सूरत में 23 वर्षीय शिक्षिका द्वारा 13 साल के छात्र से अवैध संबंध बनाकर गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं, इंडियन आइडल के विजेता रहे पवनदीप राजन सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। ‘Raid 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, छात्रों-नागरिकों को प्रशिक्षण देने को कहा
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के लिए देश के सभी राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल कराने को कहा है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव - फोटो : एएनआई
भारत-पाकिस्तान में तनाव पर यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस बोले- सैन्य समाधान कोई हल नहीं
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इन दिनों 'कई सालों में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। गुटेरेस ने साफ कहा, यह देखकर मुझे दुख होता है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनाव पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
MP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कल इस वेबसाइट पर जारी होंगे एमपी बोर्ड के नतीजे; सबसे पहले देखने के लिए अभी करें पंजीकरण
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल, यानी 6 मई (मंगलवार) को कक्षा 10वीं और 12वीं नतीजों की घोषणा करने वाला है। 10वीं और 12वीं के तकरीबन 16.60 लाख छात्रों को अपनी मेहनत के फल का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब समाप्त होने वाला है। बोर्ड कल शाम 5 बजे दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे प्रकाशित कर देगा। घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे सीजेआई संजीव खन्ना और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
सीबीआई के नए निदेशक के नाम पर मंथन; पीएम मोदी ने की अध्यक्षता, राहुल गांधी और CJI रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी शामिल हुए। यह बैठक मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के दो साल के कार्यकाल के 25 मई को समाप्त होने से पहले हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
MIGM का सफल परीक्षण - फोटो : एएनआई (फाइल)
स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ और नौसेना को दी बधाई
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना और डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने सोमवार को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Raid 2 Day 5 Box Office Collection: पास या फेल? सोमवार की परीक्षा में कैसा रहा 'रेड 2' का हाल, जानिए कारोबार
अजय देवगन के लिए फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शगुन लेकर आई। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जबर्दस्त अंदाज में खाता खोला। फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और अपना बजट निकाल चुकी है। सिनेमाघरों में शानदार चार दिन बिताने के बाद आज पहले सोमवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया? पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
as crime - फोटो : AI
13 साल के छात्र को बनाया हवस का शिकार: गर्भवती हुई तो लेकर भागी; एक गलती ने मैडम को पहुंचाया सलाखों के पीछे
गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको दंग कर दिया है। दरअसल, हाल ही में सूरत शहर में एक 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर 13 साल के नाबालिग छात्र के साथ कई बार अवैध संबंध बनाए। बाद में ट्यूशन टीचर गर्भवती हो गई। पुलिस शिक्षिका को गिरफ्तार कर चुकी है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ चीन के राजदूत जियांग जेदोंग - फोटो : एक्स/पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी
पहलगाम: भारत की कार्रवाई के बाद फिर चीन के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, चीनी राजदूत से मिले राष्ट्रपति जरदारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बीच, चीन के राजदूत जियांग जेदोंग ने सोमवार को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और पाकिस्तान के लिए समर्थन दोहराया। जेदोंग ने कहा कि चीन दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान का समर्थन करता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
साइबर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
पाकिस्तान ने एक बार फिर की साइबर हमले की कोशिश, रक्षा संस्थानों को निशाना बनाने का किया दावा
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान लगातार भारतीय संस्थानों को साइबर हमले का निशाना बनाने के लिए खुराफातों में जुटा है। इसी कड़ी में सोमवार को 'पाकिस्तान साइबर फोर्स' नाम के एक्स खाते ने दावा किया कि उसने भारतीय सैन्य इंजीनियरिंग सेवा और मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) से जुड़ा संवेदनशील डाटा चुरा लिया है। हालांकि, एमपी-आईडीएसए के प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से इस बात को खारिज किया है कि उनकी वेबसाइट हैक की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सड़क हादसे में घायल पवनदीप राजन - फोटो : संवाद
पवनदीप राजन की हेल्थ अपडेट आया, अस्पताल ने बताया कैसा है सिंगर; करनी होगी अब ये सर्जरी
सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की पहली हेल्थ अपडेट सामने आ गई है। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें