फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी; KKR ने RR को हराया

Sun, 04 May 2025 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि देश जो चाहता है वह होकर रहेगा और हमला करने वालों को जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोमांचक आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया। उधर, आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चिनाब नदी का पानी रोक दिया है और अब किशनगंगा डैम से पानी रोकने की तैयारी में है। वहीं, बाबिल खान के एक कथित वायरल वीडियो पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने बाबिल की मां सुतापा से बात की है। उधर, बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस नेता अजय राय ने  कानून-व्यवस्था को लेकर  बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया गया है, जिसमें निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी। आईपीएल में रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के मारकर शानदार पारी खेली। उधर, इस्राइली एयरपोर्ट पर यमन के मिसाइल हमले से अफरा-तफरी मच गई और एयर इंडिया की एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का एक ट्रक 700 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन जवान का बलिदान हो गए। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी: 'देश जो चाहता है...वह जरूर होगा, हमला करने वालों को जवाब देना मेरी जिम्मेदारी'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पहलगाम हमले को लेकर कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। उनकी यह टिप्पणी हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में आई है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली को लेकर कहा कि आप हमारे प्रधानमंत्री को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर ने आईपीएल में दूसरी बार एक रन से दर्ज की जीत, 2019 से पहली बार घर में राजस्थान को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब केकेआर ने एक रन से कोई मुकाबला जीता है। इससे पहले उसने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी इसी अंतर से हराया था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भारत ने रोका चिनाब का पानी - फोटो : एएनआई (फाइल)
पाकिस्तान को प्यासा मारने की प्लानिंग: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, किशनगंगा डैम से भी रोकने की है योजना
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करते हुए पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध से जल प्रवाह को रोक दिया है और जल्द ही झेलम की सहायक नदी पर स्थित किशनगंगा डैम पर भी इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राघव जुयाल, बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल खान के वायरल वीडियो पर राघव जुयाल की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने अभी सुतापा आंटी से बात की'
दिवंगत एक्टर इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे व अभिनेता  बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि इसे खुद बाबिल ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर डिलीट कर दिया। इसमें वे अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे सहित कुछ स्टार्स के नाम लेकर उन्हें फेक बताते नजर आए। इस मामले पर राघव जुयाल ने प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को लेकर राघव न चिंता जताते हुए बाबिल की मां सुतापा सिकदर से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : पीटीआई
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का बिहार में पहली बार आगाज हो चुका है। पटना के पाटलिपुत्र स्पेट्रर्स कॉम्प्लेक्स में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार के सभी प्रमुख मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं। पीएम की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मशाल जलाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
BJP के खिलाफ उग्र हुए अजय राय: बोले- देश में अपराध का बोलबाला, राफेल को लेकर PM Modi पर किया सियासी तंज
देश की कानून व्यवस्था कोमा में पड़ी है और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम अन्याय, अत्याचार, लूट, झूठ, हत्या, अराजकता का बोलबाला है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में एक पत्रकारवार्ता के दाैरान व्यक्त किए। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई
Delhi: भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त, विशेष विधानसभा सत्र का एलान; प्राइवेट स्कूल फीस बिल होगा पेश
विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में फीस नियंत्रण बिल पेश किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को दिल्ली सचिवालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में 13 और 14 मई को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। इस बिल को पहले ही दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
KKR vs RR: रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ छह गेंदों पर जड़े छह छक्के, हेटमायर के साथ की शानदार साझेदारी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। रियान ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए, लेकिन लगातार छह छक्के लगाने में सफल रहे। केकेआर ने इस मैच में राजस्थान के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान के लिए रियान ने कप्तानी पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
इस्राइल के 'बेन-गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के पास गिरी मिसाइल - फोटो : एएनआई (फाइल)
यमन ने इस्राइली एयरपोर्ट पर दागी मिसाइल, कई उड़ानें बाधित; तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की उड़ान डायवर्ट
यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से छोड़े गए एक मिसाइल ने रविवार को इस्राइल के मुख्य हवाई अड्डे 'बेन-गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट' पर हड़कंप मचा दिया। इस हमले के बाद हवाई, सड़क और रेल यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इस बीच इस्राइल के शीर्ष मंत्री गाजा युद्ध को और तेज करने के फैसले पर वोटिंग करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
तीन जवान बलिदान - फोटो : अमर उजाला
Jammu Kashmir: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा, लोहे का ढेर बना आर्मी ट्रक; तीन जवान बलिदान 
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें