फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बड़ी खबरें: जीडीपी के आंकड़े जारी करेगी सरकार, शिमला से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Tue, 31 May 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। वह केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्र सरकार आज सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) के आंकड़े जारी करेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध और साथ ही कमोडिटी की कीमतों में तेजी से महंगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की वजह से जीडीपी के पहले के सभी अनुमान घटा दिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
पीएम दौरे के लिए सजा रिज मैदान। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न मनाने आज शिमला पहुंचेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। वह केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल संवाद करेंगे। वह किसान सम्मान निधि की 21,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
RBI - फोटो : Social Media

आज सरकार जारी करेगी जीडीपी के आंकड़े
देश की आर्थिक विकास दर 2021-22 में 8 फीसदी से ऊपर रह सकती है। तमाम एजेंसियों के अनुमानों में यह बात सामने आई है। सरकार आज सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) के आंकड़े जारी करेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध और साथ ही कमोडिटी की कीमतों में तेजी से महंगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की वजह से जीडीपी के पहले के सभी अनुमान घटा दिए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 12
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक, वादी पक्ष आज लिफाफों को कोर्ट में करेंगे सरेंडर
ज्ञानवापी मामले में सर्वेक्षण की रिपोर्ट और वीडियो की सीडी पक्षकारों को सौंपने के कुछ देर बाद ही रिपोर्ट लीक हो गई। सर्वे के वीडियो भी वायरल हो गए। इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू पक्ष ने इससे पल्ला झाड़ लिया है और दावा किया कि सर्वे के वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया है। इससे बहुत बड़ी साजिश की बू आ रही है। उन्होंने अपने चारों लिफाफे भी दिखाते हुए कहा कि लिफाफे अभी तक सील बंद हैं और वह इसे आज कोर्ट में सरेंडर कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
राज्यसभा के लिए कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार करेंगे नामांकन। - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में राज्यसभा के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य की चार सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला का आज पैतृक गांव मूसा में होगा अंतिम संस्कार
गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। पहले परिवार अपनी मांगों को लेकर पोस्टमार्टम न करवाने पर अडिग था लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बाद मूसेवाला का परिवार सहमत हुआ और सोमवार को देर शाम को पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा और उनके घर, सिविल अस्पताल अन्य जगह पर भारी पुलिस बल तैनात है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की राज्यसभा सूची में एक भी मुसलमान चेहरा नहीं
संसद के दोनों सदनों में अब भाजपा के पास एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं होगा। पार्टी ने अब तक जारी राज्यसभा के उम्मीदवारों की तीन सूची में मुसलमान बिरादरी के तीनों चेहरों से परहेज किया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, जफर इस्लाम और एमजे अकबर को उम्मीदवार नहीं बनाया है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
भारत-पाकिस्तान - फोटो : सोशल

पाकिस्तान ने पिछले दरवाजे से भारत के साथ शुरू की वार्ता
देश में राजनीतिक उठापठक और खराब होती आर्थिक स्थिति के बीच पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते सुधारने की जरूरत महसूस होने लगी है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने दावा किया है कि रिश्ते सुधारने और गतिरोध खत्म करने के लिए पाकिस्तान भारत के साथ पिछले दरवाजे से बातचीत शुरू कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

भारत को दहलाने की फिराक में अलकायदा
अलकायदा के सहायक और अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी गिरोह एक्यूआईएस की नजरें भारत पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेताते हुए बताया, एक्यूआईएस ने मार्च 2020 में अपनी पत्रिका का नाम ‘नवा-ए-अफगान जिहाद’ से ‘नवा-ए-गजवा-ए-हिंद’ कर दिया। इससे आतंकी गुट के भारत में गतिविधियां बढ़ाने का संकेत मिलता है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : फाइल

पुतिन के पास बचे हैं सिर्फ तीन साल!
भले ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का अभी कोई हल न निकला हो लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जीने की समय सीमा डॉक्टरों ने बता दी है। रूसी खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास जीने के लिए अधिकतम दो से तीन साल हैं, क्योंकि उनके शरीर में कैंसर तेजी से फैल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
हवाला केस में दिल्ली के मंत्री पर गाज
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी।   पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
Shruti Sharma IAS UPSC CSE 2021 Topper AIR1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान - श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें