फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आईटीआर भरने की आखिरी तारीख आज, CWG में दूसरे दिन भारत को मिले चार पदक, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 31 Jul 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। शनिवार रात 8.36 बजे तक पांच करोड़ से अधिक लोग आईटीआर दाखिल कर चुके हैं। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। चारों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले। मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। साथ ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा में झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

आईटीआर भरने की आखिरी तारीख आज
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का रविवार को आखिरी दिन है। अब इसकी आखिरी तिथि समाप्त होने में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में अगर आपने अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो आपको बिना समय गंवाए इसे फाइल कर लेना चाहिए।शनिवार रात 8.36 बजे तक 5 करोड़ से अधिक लोग आईटीआर दाखिल कर चुके हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
मीराबाई चानू (बाएं से), बिंदियारानी देवी, संकेत सरगर, गुरुराजा। - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। चारों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले। मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। वहीं, संकेत और बिंदियारानी देवी, दोनों ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए। गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता। कुछ अच्छी खबरों के अलावा कुछ निराश करने वाले नतीजे भी सामने आए। महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार गए। पहले दिन भारत कोई पदक नहीं जीत पाया था।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
बरामद कैश। - फोटो : ANI

नोटों भरी कार संग पकड़े गए तीन कांग्रेसी विधायक
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

एक महीने तक जारी रहेगी दिल्ली में नई आबकारी नीति
नई आबकारी नीति वापस लेने से मचे सियासी घमासान के बीच दिल्ली सरकार ने शनिवार देर रात स्पष्ट किया कि अभी एक माह तक मौजूदा व्यवस्था ही लागू रहेगी। पुरानी आबकारी नीति लागू करने में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह समय लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि नई आबकारी नीति में विस्तार के लिए मुख्य सचिव ने उपमुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को प्रस्ताव भेजा, जिसके कैबिनेट से पास होने के बाद फाइल उपराज्यपाल के पास जाएगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

असम में मिले जापानी बुखार के आठ नए मामले
असम में जापानी बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां शनिवार को जापानी बुखार के आठ मामले दर्ज किए गए इस दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ इस महीने मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और कुल मामले 302 हो गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
Hydrogen fuel bus - फोटो : Utility Center (For Representation only)

लद्दाख में शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा
लद्दाख की राजधानी लेह में देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के समापन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लेह में देश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्रोजेक्ट समेत राष्ट्रीय स्तर पर कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लेह में पायलट परियोजना के तौर पर पांच फ्यूल सेल इलेक्ट्रिसिटी बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI

एससीओ से इतर एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की वार्ता
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद से इतर ताशकंद में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, एससीओ में विदेश मंत्रियों की सभा के बाद ताशकंद से प्रस्थान। लावरोव से बातचीत काफी उपयोगी रही।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
जो बाइडन - फोटो : ANI

दोबारा कोरोना संक्रमित हुए राष्ट्रपति जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं डॉक्टरों की सलाह पर वह फिर से एकांतवास में रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले राष्ट्रपति बाइडन कोरोना संक्रमित हो गए थे। राष्ट्रपति के चिकित्सक केविन ओ'कॉनर ने बताया कि 79 वर्षीय जो बाइडन शनिवार को एंटीजन टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे। - फोटो : Twitter

श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए राष्ट्रपति का नया दांव
श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सांसदों को पत्र लिखकर उन्हें सर्वदलीय राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। ऐसा इसलिए ताकि दिवालिया हो चुके देश को उसके अबतक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से उबारा जा सके।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Volodymyr Zelenskyy new - फोटो : Instagram/zelenskiy_official

जेलेंस्की बोले- दोनेस्क क्षेत्र खाली करें
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के छठे माह में दोनों पक्षों के लिए दोनेस्क क्षेत्र नाक की लड़ाई बन गया है। यहां खेरसॉन में भीषण जंग जारी है। उधर, यूक्रेन के पास पश्चिम से हथियारों की खेप आने के बाद वह मैदान में मजबूती दिखा रहा है। उसने कहा, यूक्रेनी सेना ने खेरसॉन में कई रूसी सैनिकों को मार गिराया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
संसद भवन। - फोटो : अमर उजाला

महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार
विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही ठप रहने के बाद अब सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को लोकसभा में तो मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होने के आसार हैं। लोकसभा में चर्चा को सोमवार के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें