फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कांग्रेस अध्यक्ष पद की तस्वीर होगी साफ, देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 30 Sep 2022 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। आज नामांकन की आखिरी तिथि है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। अब इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। खरगे भी आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, आज देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आज से विदाई हो रही है। इस दौरान देशभर में सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे धान उपजाने वाले राज्यों में कम बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI

दिग्विजय, थरूर के साथ आज खरगे भी कर सकते हैं नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। आज नामांकन की आखिरी तिथि है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। खरगे भी आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। गुरुवार देर रात सोनिया और प्रियंका वाड्रा के बीच मुलाकात के बाद खबर आई कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे गांधी परिवार की पसंद हो सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

आज देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन
देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

दक्षिण-पश्चिम मानसून की आज से विदाई
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सत्र की आज से विदाई हो रही है। इस दौरान देशभर में सात फीसदी ज्यादा बारिश हुई। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे धान उपजाने वाले राज्यों में कम बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन राज्यवार अलग-अलग असर रहा। रेतीले राजस्थान में जहां सामान्य से 36 फीसदी बारिश हुई, वहीं उत्तर-पूर्व में कम बारिश दर्ज की गई जबकि इस इलाके में प्रचुर बारिश होती रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
मुठभेड़ के दौरान जवान (फाइल फोटो)। - फोटो : बासित जरगर

शोपियां और बारामुला में गुरुवार रात से चल रही है मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामुला में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के चित्रगाम में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दरअसल, सुरक्षाबलों को देर रात सूचना मिली थी कि चित्रगाम में कुछ आतंकी एकत्र हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। उधर बारामुला में भी मुठभेड़ चल रही है। बारामुला के विद्दीपोरा पाटन इलाके में जारी इस मुठभेड़ में दो आतंकी घिरे हुए बताए जा रहे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz

आज लॉन्च होगी मेड इन इंडिया मर्सिडीज इलेक्ट्रिक ईक्यूएस 580
जर्मन कार मेकर मर्सिडीज बेंज आज भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ईक्यूएस 580 फोर मैटिक को लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की पहली खासियत है कि इसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है और इसकी दूसरी खासियत इसकी रेंज होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस लग्जरी सेडान कार में 107.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक देगी जिससे इस कार को 750 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। प्रवेश पत्र आज ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
Asha Parekh - फोटो : अमर उजाला

आशा पारेख को आज दिया जाएगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
अपने दौर की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को आज दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा 27 सितंबर को हुई थी। करीब 22 वर्षों के बाद यह सम्मान किसी महिला को मिल रहा है। आशा पारेख की अदाकारी, खूबसूरती, अंदाज और फिल्मों के उनके किरदारों को देखते हुए इस बात में जरा भी संशय नहीं कि वह इस सम्मान की हकदार हैं। मगर, इससे भी बड़ी खुशी की बात है कि यह सम्मान लंबे वक्त बाद किसी हीरोइन को मिल रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगा में प्रदूषण के मामले में तेजी से कार्रवाई करे यूपी सरकार, एनजीटी ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को कानपुर जिले में टेनरियों से क्रोमियम-दूषित अपशिष्ट को उचित शोधन के बिना गंगा नदी में बहाए जाने के मामले में तेजी से कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही एनजीटी ने अधिकारियों को एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिया सरकार को सुझाव, कॉरपोरेट कंपनियों से बनवाएं जेल
जेलों में सुविधाओं की भारी कमी और कैदियों की बढ़ती तादाद पर सुध लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निजी जेलों का सुझाव दिया। सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा की जेल से अस्पताल में शिफ्ट करने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने कॉपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (सीएसआर) का ध्यान दिलाया और कंपनियों से जेल बनवाने और बदले में कर छूट देने का सुझाव दिया।
पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

आठ साल में सरकारी बैंकों में खाली हुए 1.06 लाख पद
देश के सरकारी बैंकों में पिछले 8 साल में 1.06 लाख पद खाली हुए हैं। 2012-13 में सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या 8.86 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2020-21 में घटकर 7.80 लाख रह गई। कर्मचारियों की संख्या में कमी को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों से खाली पदों को जल्द भरने और इसकी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
Vladimir Putin - फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

यूक्रेन के चार क्षेत्रों को आज रूस में किया जाएगा शामिल
रूसी संसद के मुख्यालय ‘क्रेमलिन’ ने कहा है कि यूक्रेन के नियंत्रण में रहे जिन चार क्षेत्रों को रूस में शामिल किए जाने को लेकर जनमत संग्रह कराया गया है उन्हें आज देश में जोड़ लिया जाएगा। इसे लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों ने कहा है कि यह झूठ और अवैध ढंग से कराया गया जनमत संग्रह है और इसे किसी भी सूरत में मान्यता नहीं दी जाएगी। इसे लेकर रूस और पश्चिमी देशों में नया टकराव पैदा होने की आशंका बढ़ गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें