फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: भारत में मिला मंकीपॉक्स खतरनाक नहीं, पीएम अन्ना विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Fri, 29 Jul 2022 06:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में मिले मंकीपॉक्स के पहले दो संक्रमित रोगियों की जीनोम सीक्वेंसिंग में खुलासा हुआ है कि जो वायरस भारत में मिला है वह सुपर स्प्रेडर नहीं है। यूरोप में मिला स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर है। दुनिया में 60 फीसदी से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले यूरोप में मिल रहे हैं। वहां वायरस का बी.1 क्लैड तेजी से फैल रहा है, जिसे समलिंगियों में यौन संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, पीएम मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचेगे। गुजरात के गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। आज टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
मंकीपॉक्स की जांच। - फोटो : iStock

भारत में मिला मंकीपॉक्स ‘सुपर स्प्रेडर’ नहीं
देश में मिले मंकीपॉक्स के पहले दो संक्रमित रोगियों की जीनोम सीक्वेंसिंग में खुलासा हुआ है कि जो वायरस भारत में मिला है वह सुपर स्प्रेडर नहीं है। यूरोप में मिला स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर है। दुनिया में 60 फीसदी से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामले यूरोप में मिल रहे हैं। वहां वायरस का बी.1 क्लैड तेजी से फैल रहा है, जिसे समलिंगियों में यौन संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। केरल निवासी दोनों मरीजों में वायरस का ए.2 क्लैड मिला है, जो पिछले साल फ्लोरिडा में मिला था। अभी जिस स्ट्रेन का प्रसार पूरी दुनिया में है, उसका भारत से कोई संबंध नहीं है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@Bjp4india
पीएम मोदी आज अन्ना विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचेगे। पीएम मोदी शाम करीब चार बजे गुजरात के गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। वह इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
बर्मिंघम अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। महिला हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम क्रमश: घाना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। बॉक्सिंग में शिव थापा बॉक्सिंग रिंग में दिखाई देंगे। बैडमिंटन में मिश्रित टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
झारखंड विधानसभा। - फोटो : social media

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे और इसके पांच अगस्त को संपन्न होने की संभावना है। इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकी विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और सूखे जैसी स्थिति सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
MIG-21 क्रैश - फोटो : ANI

बाड़मेर में वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश
राजस्थान के बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धूं-धूं कर जलने लगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जान गंवाने वाले दो एयर वॉरियर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की दो इमारतों से कब्जा छोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के जौहर विवि से तारबंदी हटाने का काम आज से
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की दो इमारतों से कब्जा छोड़ दिया है। दोनों बिल्डिंगों को सील मुक्त करते हुए तार हटा दिए हैं। ये दोनों इमारतें शत्रु संपत्ति की जमीन पर बने होने का आरोप है। इसके साथ ही शत्रु संपत्ति से तारबंदी हटाने का काम भी आज से शुरू हो जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

 

8 of 12
जहांगीरपुरी बवाल। - फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली की अदालत ने माना- साजिश के तहत करवाई गई थी जहांगीरपुरी हिंसा
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में रोहिणी अदालत ने माना है कि प्रथम दृष्टया यह साजिश थी। आरोपियों के खिलाफ साजिश, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। अदालत ने गुरुवार को पुलिस के आरोपपत्र पर संज्ञान लेकर सभी आरोपियों को 6 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है। मामला इस वर्ष 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर एक जुलूस के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
रेलवे स्टेशन। - फोटो : iStock

संवेदनशील रेलवे स्टेशन अब बम डिटेक्शन सिस्टम से होंगे लैस
भारतीय रेलवे के स्टेशन अब बम डिटेक्शन सिस्टम से लैस होंगे। इसके लिए संवेदनशील रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जहां एकीकृत सुरक्षा प्रणाली से चाक-चौबंद किया जाएगा। सात हजार से अधिक स्टेशनों में से 199 स्टेशनों पर रेलवे 322.19 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर क्लोज सर्किट टेलीविजन के साथ ही बम डिटेक्शन सिस्टम की एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की भी व्यवस्था होगी।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
उद्घाटन समारोह में एथलीट परेड के दौरान तिरंगे के साथ मनप्रीत सिंह और पीवी सिंधु। - फोटो : सोशल मीडिया

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन गुरुवार की देर रात को रंगारंग अंदाज में हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
जो बाइडन और शी जिनपिंग। - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शी जिनपिंग से की बात
ताइवान को लेकर तनातनी के बीच गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ फोन पर वार्ता की। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेताओं ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक बात की। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच फोन वार्ता आज सुबह 8:33 बजे शुरू हुई और सुबह 10:50 बजे समाप्त हुई। उन्होंने 2 घंटे 17 मिनट तक बात की।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में बरसाए बम - फोटो : Social media

यूक्रेन के दूसरे बड़े बिजली संयंत्र पर रूस का कब्जा
रूस-यूक्रेन की जंग में हर दिन तबाही और विध्वंस देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को रूसी सेना ने पूर्वी दोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े बिजली संयंत्र को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि दक्षिणी क्षेत्र में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया है। मॉस्को की मिसाइलों ने लंबे अर्से बाद कीव क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर हमला किया है। उधर, खेरसॉन शहर में यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें