फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ममता के एक और विधायक को ED ने किया तलब, भारत महिला वनडे वर्ल्ड कप की करेगा मेजबानी

Wed, 27 Jul 2022 06:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने बंगाल शिक्षक परिषद के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी के मौजूदा विधायक माणिक भट्टाचार्य को तलब किया है। उन्हें आज सुबह 12 बजे ईडी के कार्यालय में हाजिर होने का समन भेजा गया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा  कर दी है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
ईडी - फोटो : ANI
ममता के एक और विधायक माणिक भट्टाचार्य को ED ने किया तलब
स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने बंगाल शिक्षक परिषद के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी के मौजूदा विधायक माणिक भट्टाचार्य को तलब किया है। उन्हें आज सुबह 12 बजे ईडी के कार्यालय में हाजिर होने का समन भेजा गया है। जिस दिन पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी, उसी दिन भट्टाचार्य के कार्यालय में भी ईडी ने आठ घंटे तक तलाशी ली थी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
Indian women's cricket team - फोटो : सोशल मीडिया

2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सोनिया से आज भी पूछताछ करेगी ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। वहीं बीते रोज मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने काफी उत्पात मचाया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
प्रवीण नेट्टारू - फोटो : ANI
कर्नाटक में भाजपा नेता की तलवार-कुल्हाड़ी से हत्या
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। इस घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही न्याय होगा।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में तबादलों के लिए सरकारी कर्मियों के पास आवेदन का आज आखिरी दिन
हिमाचल प्रदेश में तबादलों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों से 18 से 27 जुलाई तक रोक हटाई गई है। अभी तक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक करीब 6,000 तबादलों के आवेदन आए हैं। पंचायतीराज चुनावों के चलते लगी आचार संहिता वाले क्षेत्रों में तबादले करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेना जरूरी की गई है। इन क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागाध्यक्षों के पास आवेदन कर सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala

पीएम मोदी के दौरे के लिए चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 और 29 जुलाई को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु का दौरा करेंगे और इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी की 28 जुलाई से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा से पहले चेन्नई में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter/@PIB

पीएम के पास गिर न पाए कटी पतंग इसलिए तैनात रहेंगे 250 जवान
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से भाषण देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई पतंग न गिरने पाए, इसके लिए इस साल पहली बार विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हाथ में बड़े-बड़े बांस लेकर पुलिस के 250 जवानों की नजदीकी इमारतों पर इस दौरान तैनाती होगी। इससे पतंग दिखने पर उसे पहले ही गिरा लेने में सहूलियत होगी। साथ ही पुलिस पतंगें बेचने व उड़ाने वालों की सूची भी बना रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
आरबीआई। - फोटो : iStock

बैंकों में पड़ी है 48 हजार करोड़ से भी ज्यादा निष्क्रिय राशि
देश के अलग-अलग बैंकों के पास 48 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपये निष्क्रिय पड़े हैं। आठ राज्यों में जमा राशि सबसे ज्यादा है। बैंकों में पड़े इन गैर दावे वाली जमा राशि का आंकड़ा हर साल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आरबीआई ने उन आठ राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर एक अभियान शुरू किया है, जिनके पास इस तरह की अधिकतम राशि है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

मेक्सिको में मंकीपॉक्स के 60 मामलों की पुष्टि
कोरोना के कहर से दुनिया अभी ठीक से संभली भी नहीं है इसी बीच एक और वायरस डराने लगा है। इस नए वायरस का नाम मंकीपॉक्स (Monkeypox) है। मेक्सिको ने मंकीपॉक्स के 60 मामलों की पुष्टि की है। मेक्सिको के रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन अवर सचिव ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
तालिबान ने अफगानिस्तान छोडकर गए हिंदुओं और सिखों से की वापस लौटने की अपील। - फोटो : PTI

तालिबान ने हिंदुओं-सिखों से की लौटने की अपील
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा जमाने के बाद से वहां सुरक्षा के हालात बेहद खराब हो गए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले आम बात हैं। इसी कारण देश से खासकर हिंदुओं और सिखों ने पलायन शुरू कर दिया है। अब तालिबान के गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने इस समुदाय के नेताओं से मिलकर दावा किया कि देश में सुरक्षा की समस्या को हल कर लिया गया है। इसलिए हिंदुओं और सिख समुदाय के लोगों को वापस लौट आना चाहिए।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल से हमला। - फोटो : Moscow Times

दक्षिण यूक्रेन में भीषण मिसाइल हमले
रूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना ने मंगलवार को दोनेस्क क्षेत्र में हवाई हमले बढ़ा दिए हैं। उसने बखमुत, चासिव यार, स्लोवियास्क व कोस्त्यंतिनिव्का शहरों पर भीषण मिसाइल हमले किए। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना ने शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक ठिकानों पर भी हमले बढ़ा दिए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

परवेज इलाही बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री
पीएमएल-क्यू नेता चौधरी परवेज इलाही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नए सीएम बने। उन्होंने 27 जुलाई को तड़के पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए पीएम शाहबाज के बेटे हमजा शहबाज को पद से हटा दिया है। इसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें