संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में भारतीय समयानुसार शनिवार रात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संबोधित करते हुए आतंकवाद के साथ परोक्ष रूप से पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। साथ ही बेटी अंकिता का शव मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंच गया है। अंतिम संस्कार रविवार को अलकनंदा नदी के तट पर पैतृक घाट पर किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
यूएनजीए में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर।
- फोटो : Twitter : @DrSJaishankar
यूएनजीए में यूक्रेन पर जयशंकर बोले- हम शांति के पक्ष में
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में भारतीय समयानुसार शनिवार रात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संबोधित करते हुए आतंकवाद के साथ परोक्ष रूप से पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। यूएनजीए में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि वर्ष 2022 भारत की यात्रा में एक मील का पत्थर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
सचिन पायलट और अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बैठक के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने की घोषणा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
Haryana CM Manohar Lal Khattar
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 सितंबर को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सहयोग से राधाकृष्णन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आज होगी अंकिता की अंत्योष्टि
एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के बाद पौड़ी की बेटी अंकिता का शव मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंच गया है। अंतिम संस्कार रविवार को अलकनंदा नदी के तट पर पैतृक घाट पर किया जाएगा। अभी अंत्येष्टि के समय की पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर, श्रीनगर में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
इनेलो की सम्मान दिवस रैली: आज जुटेंगे दिग्गज, होगा विपक्षी दलों का जमावड़ा
हरियाणा के फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित नई अनाज मंडी में रविवार को होने वाली इनेलो की सम्मान दिवस रैली में विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा होगा। अगर, शनिवार की तरह की रविवार को बारिश हुई तो दूसरे राज्यों से आने वाले वीआईपी नेताओं की मूवमेंट प्रभावित होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
गुलाम नबी आजाद(पीटीआई)
- फोटो : PTI
आजाद का तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा आज से
जम्मू कश्मीर में जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दोबारा रविवार से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौर पर आ रहे हैं। तय शेड्यूल के तहत आजाद 25 और 26 सितंबर को जम्मू में और 27 सितंबर को श्रीनगर में रुकेंगे, जिसके बाद दिल्ली लौटेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : ANI
रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में जनमत संग्रह के लिए मतपेटियां लेकर घर-घर जा रहे सैनिक
यूक्रेन के जिन इलाकों पर रूस ने कब्जा जमाया हुआ है उन्हें अपने देश में शामिल करने के लिए क्रेमलिन जनमत संग्रह करा रहा है। इसे लेकर रूस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की हुई है। यहां तक कि रूसी सैनिक घर-घर जाकर मतपेटियां लोगों के आगे कर रहे हैं ताकि वे मतदान कर सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ एक्स के क्लब में बवाल, युवती का आरोप- बाउंसरों ने कपड़े फाड़े
दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित एक क्लब में एंट्री को लेकर हुए बवाल में 24 वर्षीय युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब के गेट पर मैनेजर, बाउंसर व सिक्योरिटी हैड ने वारदात को अंजाम दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : मनीष शर्मा
आज से मिल सकती है बारिश से राहत
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में शनिवार को भी बारिश हुई। राजधानी में बीते चार दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार देर शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी विश्वविद्यालय में कृपाण पहनकर गए छात्र को हिरासत में लिया
अमेरिका की उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी सिख युवक से कृपाण लेने की कोशिश कर रह रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...