फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दीवाली पर इस शुभ मुहूर्त में होगी लक्ष्मी पूजा, जॉनसन पीएम पद की दौड़ शामिल नहीं, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 24 Oct 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दीपावली रोशनी का पर्व है। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर यानी आज मनाई जाएगी। आज दिवाली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है। वहीं, ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने अहम घोषणा की है। उन्होंने पीएम पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि वह टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी) नेतृत्व की दौड़ में नहीं शामिल होंगे। साथ ही दीपावली के आते ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' और नोएडा में 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता और अधिक बिगड़ सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
Diwali 2022 Lakshmi Ganesh Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

जानें आज किस शुभ मुहूर्त में होगी लक्ष्मी पूजा
दीपावली रोशनी का पर्व है। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर यानी आज मनाई जाएगी। 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम को 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 24 अक्टूबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन। - फोटो : twitter.com/BorisJohnson

ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन का एलान, पीएम पद की दौड़ शामिल नहीं
ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने अहम घोषणा की है। उन्होंने पीएम पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि वह टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी) नेतृत्व की दौड़ में नहीं शामिल होंगे। यूके मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बोरिस जॉनसन ने कहा कि सांसदों के समर्थन के बावजूद ऐसा करना सही नहीं होगा। जब तक कि संसद में आपकी पार्टी एकजुट न हो, आप प्रभावी ढंग से शासन नहीं कर सकते।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब', आज हालात और बिगड़ने के आसार
दीपावली के आते ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' और नोएडा में 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता और अधिक बिगड़ सकती है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि दीपावली की देर रात तक हवा की सेहत बिगड़कर बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उधर, रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु। - फोटो : ANI

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री ने अमेरिका और नाटो देशों से की बात
रूस-यूक्रेन के बीच आठ महीने से चल रही जंग लगातार जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे खत्म करने का नाम नहीं ले रहे तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की झुकने को तैयार नहीं हैं। इस बीच रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन को लेकर अहम बातचीत हुई है। यह बातचीत अमेरिका और रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रविवार को यूक्रेन की स्थिति पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बातचीत की। इससे पहले शोइगु ने नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के समकक्षों के साथ फोन पर बात की जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर चर्चा की। शोइगु ने फ्रांस, तुर्की और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों के साथ अगल-अलग बात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पहली बार आखिरी गेंद पर जीता मैच
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में  53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
Muhurat Trading 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

आज शेयर बाजार में एक घंटे के लिए मुहूर्त कारोबार
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दिन शेयर बाजार में एक घंटे के लिए शाम 6.15 से 7.15 बजे तक मुहूर्त कारोबार होगा। मुहूर्त कारोबार में बाजार ज्यादातर समय तेजी के साथ ही बंद हुआ है। पिछली बार सेंसेक्स में 295 अंकों की तेजी आई थी। लंबे समय से मुहूर्त कारोबार सिर्फ निवेशक और व्यापारी ही करते हैं। नए निवेशक भी शेयर बाजार से जुड़ने के लिए मुहूर्त कारोबार के साथ शुरुआत कर सकते हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
मजनूं का टीला पर डेरा जमाए पाक शरणार्थी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पाकिस्तानी शरणार्थियों का खौफ छूटा, लेकिन नहीं जला उम्मीद का दीया
मजनूं का टीले के नजदीक यमुना के किनारे बसी छोटी सी बस्ती आम झुग्गी सरीखी ही है। यह इलाका 2011 से 2017 के बीच आबाद हुआ। रिहायश यहां की करीब 700 है। दीपावली से पहले तक साफ-सफाई, रंगाई-पोताई भी होती रही लेकिन बाशिंदे यहां के भारतीय नहीं हैं। किसी के पास भारत की नागरिकता नहीं है। सब के सब पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
चक्रवात तूफान - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल में 'सितरंग' बरपा सकता है कहर, गहरे दबाव वाला क्षेत्र चक्रवात में बदला
पश्चिम बंगाल में सितरंग का असर धीरे-धीरे देखने को मिल रहा है। सितरंग तूफान के मद्देनजर मौसम विभाग ने 24-25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में गतिविधियों को स्थगित करने के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पश्चिम के पूर्वी मिदनापुर जिलों में तूफान के संभावित प्रभाव की चेतावनी जारी की है।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter
अब एलियन तकनीक की मदद से होगी दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश
एलियन तकनीक की मदद से दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना का पता लगाया जा सकता है। आमतौर पर धरती पर इस्तेमाल होने वाली कई इंसानी तकनीक (मोबाइल टॉवर से लेकर चमकीले बल्ब तक) जीवन की मौजूदगी के बारे में संकेत देने के लिहाज से मददगार साबित होते हैं। इसी तरह के तकनीकी संकेत को अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश में इस्तेमाल किया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : Facebook@ShehbazSharif

आज से सऊदी अरब दौरे पर पाक पीएम शहबाज शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम शरीफ सऊदी निवेश शिखर सम्मेलन (एसआईएस) में भाग लेंगे और सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात करेंगे। स्थानीय मीडिया के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह दौरा क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। वहीं क्राउन प्रिंस की भी अगले महीने पाकिस्तान जाने की उम्मीद है। यह दौरा तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक+) के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले के बाद हो रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

शिकागो में कार रेसिंग गिरोह के बीच हुई फायरिंग, तीन युवकों की मौत
अमेरिका के शिकागो चौराहे पर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जहां फायरिंग हुई थी उस जगह का प्रतिनिधित्व करने वाले शिकागो एल्डरमैन रेमंड लोपेज ने पुलिस से ड्रैग-रेसिंग कारवां पर नकेल कसने का आग्रह किया।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें