देश इस समय रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहा है। लोग घरों व दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। दिवाली को लेकर हर तरफ रौनक दिखाई दे रही है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में काफी भीड़ भी हो रही है। वहीं दिवाली की पूर्व संध्या पर गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत रोशनी से जगमगा रही है। गेटवे ऑफ इंडिया पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं जो रोशनी के साथ अपनी फोटो क्लिक करा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कोलकाता रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा
- फोटो : ANI
कोलकाता में दिवाली की धूम
देश भर में दिवाली के जश्न के बीच, कोलकाता शहर भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। वहीं कोलकाता शहर की सड़कों पर लाइटिंग की गई है जिसमें मां काली का स्वरूप दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
सेना के जवानों ने सीमा पर दिवाली मनाई
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों द्वारा दिवाली समारोह किया सेना के जवानों ने सीमा पर दिवाली मनाई।
4 of 6
छत्तीसगढ़ में जवानों ने मनाई दिवाली
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में जवानों मनाई दिवाली
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पटाखे फोड़कर, मिठाई खाकर और संगीत बजाकर और गीत गाकर दिवाली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
5 of 6
रोशनी से सजी दुकानें
- फोटो : ANI
बेंगलुरू के बाजारों में भारी भीड़
कर्नाटक में दिवाली के मौके पर बेंगलुरू के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है साथ ही दुकानें भी रोशनी से जगमग हो रही हैं।
सुदर्शन पटनायक मां काली की रेत से बनाई मू्र्ति
- फोटो : ANI
सुदर्शन पटनायक मां काली की रेत से बनाई मू्र्ति
ओडिशा के रेत से मूर्ति बनाने वाले कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपनी दिवाली अपने खास अंदाज में मनाई। उन्होंने पुरी में समुद्र किनारे दिवाली के अवसर पर मां काली की रेत की मूर्ति बनाई।