प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए 22 अक्तूबर को रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। देश में रोजगार के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत पीएम 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर करेंगे। वहीं चीन में सीपीसी का 20वां अहम महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की शक्तिशाली और शीर्ष नेताओं वाली केंद्रीय समिति के चुनाव के साथ संपन्न होगा। इसी दिन शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। साथ ही FATF की ग्रे सूची की जंजीर में जकड़े पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। आखिरकार पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची से बाहर आ ही गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...