भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम बैठक होगी। इस दौरान भारत भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह आसान करने पर जोर देगा। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर प्रस्तावित बैठक केवल गांधी परिवार और पीके के बीच होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...